
Finishing the registration of wheat
भवानीमंडी. आज से जिले में अंत्योदय बीपीएलय और स्टेट बीपीएल परिवारों को एक रुपए प्रति किलो में गेहूं दिया जाएगा। इससे करीब 4 लाख 59 हजार 899 परिवार को इसका फायद मिलेगा। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए। चुनाव के दौरान कांगेस ने घोषणा पत्र में इसका वादा किया था, अतिरिक्त खाद्य आयुक्त मातादीन शर्मा ने आदेश जारी कर रसद विभाग को भेज दिए।
खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत वर्तमान में केन्द्र सरकार की ओर से अन्य पात्र श्रेणियों के परिवारों को दो रुपए किलो के हिसाब से ही गेहूं मिलेंगे। अंत्योदय परिवार को 35 किलो प्रति राशन, बीपीएल को 5 किलो प्रति यूनिट, स्टेट व स्टेट बीपीएल परिवार को 5 किलो प्रति यूनिट व अन्य पात्र परिवार को 5 किलो प्रति यूनिट एक रुपए गेहूं का लाभ मिलेगा।
पोस मशीन से पर्ची, मोबाइल से एसएमएस
गेहूं का वितरण ऑनालाइन पोस मशीन से किया जााएगा। प्रत्येक लाभान्वित को पोश मशीन के द्वारा जनरेटेड पर्ची देना अनिवार्य होगा। इस पर उससे संबंधित जानकारी होगी। इसके अलावा लाभांवित के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी उसे सूचित किया जाएगा।
एक रुपए किलो के गेहूं देने के आदेश मिल गए है। अंत्योदय, बीपाीएल, स्टेट बीपीएल व अन्य पात्र परिवारों को अब एक रुपए किलो के हिसाब से मार्च माह से दिया जाएगा।
विनोद कुमार, इंस्पेक्टर रसद विभाग
Published on:
01 Mar 2019 11:51 am
