बता दें, झालावाड़ क्रिकेट संघ के सचिव फारूक अहमद ने जिले के रजिस्टर्ड 8 क्रिकेट क्लब्स की सूची जारी की है, जिसमें आठवें नंबर पर भारत क्रिकेट क्लब का नाम दर्ज हैं। इनमें से भारत क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष दुष्यंत सिंह बने हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि दुष्यंत सिंह अगर आरसीए के अध्यक्ष बनते हैं तो वहां से वह बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की तरफ भी अपने कदम बढ़ाना चाहेंगे।