5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 माह से दंत विभाग में एक्सरे बंद, मरीज परेशान

6 माह से दंत विभाग में एक्सरे बंद, मरीज परेशान-राजकीय एसआरजी चिकित्सालय के हाल
2 min read
Google source verification
X-rays in the dental department for 6 months, patients upset

6 माह से दंत विभाग में एक्सरे बंद, मरीज परेशान

6 माह से दंत विभाग में एक्सरे बंद, मरीज परेशान
-राजकीय एसआरजी चिकित्सालय के हाल
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. राजकीय एसआरजी चिकित्सालय के आऊटडोर में स्थित दंत रोग विभाग में करीब 6 माह से एक्सरे बंद है क्योकि एक्सरे मशीन खराब पड़ी है। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग में वैसे तो दंत रोग के करीब चार दर्जन से अधिक मरीज आते है लेकिन दंत रोगियों के रोज करीब डेढ से दो दर्जन एक्सरे होते है। इसके तहत मरीज के केवल दंात के आसपास का ही एक्सरे होता है। इसमें छोटी सी फिल्म लगती है लेकिन इन दिनो एक्सरे के लिए मरीजों को एसआरजी के रेडियोग्राफी विभाग में भेजा जाता है। वहां बड़ी फिल्म से एक्सरे करना पड़ता है। जबकि विभाग में पहले से ही करीब 350 से 400 एक्सरे रोज होते है। इस कारण दंत रोग के मरीजों का अलग से दवाब रहता है। मरीज भी पूरी बिंल्डिग पार कर एक्सरे के लिए जाते है।
-पुरानी हो चुकी है मशीन
दंत विभाग में लगी एक्सरे मशीन करीब 20 साल पुरानी बताई जाती है। इस कारण इसमें अक्सर हाई वाल्टेज को कंट्रोल करने की समस्या आती है, हालाकि स्टेपलाईजर लगा रहता है लेकिन मशीन की क्षमता प्रभावित हो जाती है। इस कारण कंट्रोल बाक्स खराब हो जाता है। विगत 6 माह से तो बिलकुल खराब होने से एक्सरे नही हो पा रहे है। दंत विभाग में एक्सरे मशीन खराब होने के अलावा दांतो में की जाने वाली आरसीटी व फिलिंग का सामान व मसाले आदि नही होने से भी काम प्रभावित हो रहा है।
-नई मशीन लगाई जाएगी
इस सम्बंध में राजकीय चिकित्सालय झालावाड़ के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि राजकीय एसआरजी चिकित्सालय के आऊटडोर में स्थित दंत विभाग में एक्सरे मशीन काफी पुरानी है, इसलिए अक्सर खराब हो जाती है। अब शीघ्र ही नई मशीन लगा दी जाएगी। इससे मरीजों को सुविधा हो जाएगी।