
बकेट, लेमन-स्पून और पेपर बैलेंस समेत हुई इतनी तरह की रेस, इन बच्चों ने किया अद्भुत प्रदर्शन
झांसी. उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन झांसी मंडल द्वारा संचालित रानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाईस्कूल, गांधी स्मारक जूनियर हाईस्कूल और स्वावलंबन स्कूल के वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक ए के मिश्र व विशिष्ट अतिथि आर डी मौर्य मुख्य कारखाना प्रबंधक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गयाI इस मौके पर खेल भावना एवं शांति के प्रतीक गुब्बारे व कपोत आसमान में छोड़े गये। खेल प्रतियोगिताओं में स्कूली बच्चों द्वारा अद्भुत प्रदर्शन किया गयाI खेल दिवस पर आयोजित खेलों में 100 मिटर रेस, बकेट रेस, लेमन स्पून रेस, सैक रेस, रिले रेस, पेपर बैलेंस रेस, फरोग रेस, थ्री लेग रेस, एवं संगीत कुर्सी रेस जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
गांधी स्मारक स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन
100 मीटर रेस में अतुल निवौरिया द्वारा प्रथम स्थान, अतुल वाल्मीकि द्वारा द्वितीय स्थान तथा अनिल रायकवार द्वारा तृतीय स्थान अर्जित किया गया। बकेट रेस प्रतियोगिता में भरत राज्पाली द्वारा प्रथम स्थान, लव रायकवार द्वारा द्वितीय स्थान तथा शिवम वर्मा द्वारा तृतीय स्थान अर्जित किया गया। लेमन स्पून रेस में कु.अलीशा खान द्वारा प्रथम स्थान, कु. निकिता रायकवार द्वारा द्वितीय स्थान तथा अतरा वाल्मीकि द्वारा तृतीय स्थान अर्जित किया गया। सैक रेस में अंकित रायकवार द्वारा प्रथम स्थान, विजय रायकवार द्वारा द्वितीय स्थान तथा हिमांशु बिरला द्वारा तृतीय स्थान अर्जित किया गया। रिले रेस में ग्रीन हाउस विजेता रहा जिसमे विलास मीना, निजाम खान, विवेक परिहार एवं अतुल निबौरिया शामिल रहे।
रानी लक्ष्मी बाई जू हाई स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन
100 मिटर रेस में राजेन्द्र रायकवार द्वारा प्रथम स्थान, अरमान खान द्वारा द्वितीय स्थान तथा हरगोविंद द्वारा तृतीय स्थान अर्जित किया गया। पेपर बैलेंस रेस में शालिनी और विजेता द्वारा प्रथम स्थान, सोनू और रश्मि द्वारा द्वितीय स्थान तथा शाहिद व करण द्वारा तृतीय स्थान अर्जित किया गया। फ्रॉग रेस प्रतियोगिता में हिमांशु सिंह द्वारा प्रथम स्थान, हनी आर्य द्वारा द्वितीय स्थान तथा फरदीन खान द्वारा तृतीय स्थान अर्जित किया गया। थ्री लेग रेस में हेमंत व जतिन द्वारा प्रथम स्थान, अंजलि और निदा द्वारा द्वितीय स्थान तथा कु. रौशनी व राधा द्वारा तृतीय स्थान अर्जित किया गयाI तथा रिले रेस में ब्लू हाउस विजेता रहा जिसमे मुस्कान, कामिनी, मोनिका एवं सोनाली शामिल रहे।
स्वावलंबन स्कूल (मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों का स्कूल) के छात्रों के मध्य म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे अभिषेक टाइटल ने प्रथम, कुनाल साहू ने द्वितीय तथा अजीज़ुल्लाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
म्यूजिकल चेयर रेस
उपरोक्त के अतिरिक्त टीचर्स के मध्य भी 50 मीटर रेस एवं म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रेस में शशि सिंह द्वारा प्रथम स्थान, क्षमा विश्वकर्मा द्वारा द्वितीय स्थान तथा अर्चना पाण्डेय तृतीय स्थान अर्जित किया गया तथा म्युजिक्ल चेयर रेस में शोभा निगम द्वारा प्रथम स्थान, अफसाना बानो द्वारा द्वितीय स्थान तथा रेखा पाल तृतीय स्थान अर्जित किया गया।
छात्रों और अभिभावकों से अपील
प्रतियोगिता के उपरान्त श्रीमती क्षमा मिश्र अध्यक्ष महिला कल्याण संगठन झांसी मंडल ने अपने संबोधन में सभी उपस्थित अध्यापकों छात्रों और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अग्रणी रहे ताकि बेहतर समाज व राष्ट्र का निर्माण हो सकेष इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। कार्य का अंत राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर (समन्वय) श्री के के तलरेजा, वरि मंडल वित्त प्रबंधक श्री विष्णुकांत तिवारी, श्री बी पी एस भदौरिया वरि मंडल यांत्रिक अभियंता, श्रीमती अनीता मौर्य उपाध्यक्षा, शर्मीला नाजनीन सचिव महिला कल्याण संगठन, विजेता श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, अंजलि कंचन सह सचिव सहित संगठन की पदाधिकारी एवं सदस्याएं श्रीमती मोनिका गोयल, हंसा चौधरी, आकांक्षा गर्ग, शालिनी भूषन, वर्तिका पाण्डेय, आकांक्षा श्रीवास्तव, प्रतिभा भदौरिया व आकांक्षा शर्मा उपस्थित रहीं।
Published on:
02 Dec 2018 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
