4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12वीं पास करते ही इस लड़की को मिल गई जिला कलक्टर की कुर्सी, यूं मिला ये पद

झुंझुनूं जिला कलक्टर की कुर्सी पर बैठी इस लड़की ने 12वीं कला वर्ग में 92.06 अंक प्राप्त किए
2 min read
Google source verification
Jhunjhunu District collector

Jhunjhunu Girl

झुंझुनूं.

जिले के खेतड़ी के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बीलवा की होनहार छात्रा वन्दना कुमारी जांगिड़ पुत्री श्याम सुन्दर जांगिड़ को बारहवीं की कला संकाय में अंचल के राजकीय विद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ 92.06 प्रतिशत अंक मिले।

इस होनहार छात्रा का हौसला अफजाई करने के लिए झुंझुनूं जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव ने शुक्रवार को अपने चैम्बर में कुछ देर के लिए अपनी कुर्सी पर बैठाया। कलक्टर ने बताया कि जिले के इस नवाचार के पीछे बेटियों को प्रोत्साहित करना है तथा आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक लाने के लिये राजकीय विद्यालयों में सकारात्मक एवं प्रेरणादायक माहौल तैयार करना है।

वन्दना जांगिड का माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया। इस अवसर पर झुंझुनूं दौरे पर आई मानव अधिकार आयोग की टीम के सहायक रजिस्ट्रार ओपी व्यास ने भी छा़त्रा वंदना जांगिड़ को अच्छे नंबर लाने एवं कलक्टर की कुर्सी पर बैठने की बधाई दी।

तपन, उमस, अंधड़ और फिर बरसात



झुंझुनूं. अंचल में शुक्रवार को मौसम ने कई रंग बदले। तेज धूप और उमस के बाद बादल छाए। शाम को अंधड़ के बाद कई इलाकों में बरसात हुई। बरसात से एकबारगी लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली। लेकिन बाद में उमस बढ़ गई। जिससे लोगों के पसीने छुटते रहे।

जिला मुख्यालय पर शाम को तेज हवा के साथ धूल उड़ी और बरसात हुई। मंडावा में भी बरसात हुई। शुकवार को अधिकतम तापमान में 0.9 और न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चिड़ावा. कस्बे में दिनभर बादलवाही व उमस के बाद शाम को घने बादल छाए। धूलभरी आंधी के बाद बरसात का दौर शुरू हुआ। करीब 15 मिनट तक बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी बरसात होने के समाचार हैं।


पचलंगी. क्षेत्र में शाम हल्की बरसात से लोगों को राहत मिली।सिरोही व झड़ाया सड़क मार्ग पर पानी की निकासी सही नही होने पर रास्ता अवरूद्व हो गया।निचले इलाकों में बसे घरों में पानी भी भर गया। सूरजगढ़. कस्बे में शुक्रवार दोपहर बाद हल्की बरसात हुई। बरसात के कारण एकबारगी लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन बाद में उसम से लोगों के पसीने छुटते रहे। मामूली सी बरसात के कारण बुहाना चौराहे से रेलवे स्टेशन तथा मंडी इलाके में पानी जमा हो गया।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग