6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खौफनाक वारदात को अंजाम देने से पहले पकड़े गए कुख्यात बदमाश, बचने के लिए अपनाया था हर हथकंडा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
3 criminals arrested in Jhunjhunu

3 criminals arrested in Jhunjhunu

बुहाना/ झुंझुनूं। बुहाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हरियाणा के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों से मारुति कार, हरियाणा निर्मित शराब एवं चाकू जब्त किए गए है। आरोपितों ने पुलिस सवार जीप को टक्कर मारने का प्रयास भी किया। आरोपित कोई बड़ी घटना करने की फिराक में थे। थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुग्राम जिला के खेड़की दौला गांव के नीरज बंदर उर्फ मोनू राजपूत एवं इसी गांव के विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। नीरज बंदर के कब्जे से हरियाणा निर्मित एक शराब की पेटी एवं एक मारुति कार को जब्त किया गया है। विनोद कुमार के कब्जे से चार चाकू जब्त किए गए है। यह दोनों आरोपित अपने एक साथी अटेली थाना के खोड़ गांव निवासी रोहित राजपूत के साथ मिलकर इलाके में कोई बड़ी वारदात करने के फिराक में थे।

पुलिस ने रोहित राजपूत के कब्जे से भी दो चाकू जब्त किए है। तीनों आरोपितों के बारे में जानकारी लगने पर एएसआई रामसिंह के नेतृत्व में एक टीम रवाना हुई तो बदमाशों ने अपनी कार से पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने का प्रयास भी किया। टक्कर से पुलिस सवार जीप एवं आरोपितों की कार क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपित कुहाड़वास गांव में कार से उतर कर पैदल भागने लगे तो पुलिस जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस आरोपितों को पकड़ कर थाना लेकर आई। थाने में डीएसपी रामप्रकाश मीणा ने आरोपितों से पूछताछ की। थाना प्रभारी गुप्ता ने बताया कि आरोपितों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। हरियाणा पुलिस से संपर्क करके गिरफ्तार आरोपितों की कुंडली खंगाली जा रही है। पुलिस को संदेह है कि कार चोरी की हो सकती है, उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग