5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौत के मोड़ पर 15 दिन में 4 मौतें

ये मौत का मोड़ 31 दिसंबर 2018 से 14 जनवरी 2019 तक 30 वर्ष से कम आयु के 4 युवाओं को निगल चुका है।
2 min read
Google source verification
jhunjhunu

jhunjhunu

उदयपुरवाटी. कस्बे के जमात इलाके में मौत के मोड़ पर पिछले एक पखवाड़े में हुई 4 युवकों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं किया है। ये मौत का मोड़ 31 दिसंबर 2018 से 14 जनवरी 2019 तक 30 वर्ष से कम आयु के 4 युवाओं को निगल चुका है।
सीओसी जिला संयोजक नितेश सैनी ने बताया कि इस तरह की घटनाओं के बारे में समय-समय पर प्रशासन को ज्ञापन देकर अवगत करवाया गया। लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। 31 दिसंबर को सड़क किनारे बाइक पर बैठे 2 युवकों को कंटेनर चालक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों ने जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब सोमवार देर रात हुए हादसे में भी 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार रात हुए हादसे के बाद आमजन का गुस्सा फूटा और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मंगलवार सुबह से ही मौत के मोड़ पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। आमजन ने प्रशासन से डिवाइडर व मोड़ के दोनों ओर ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर धरना दिया और सद्बुद्धि यज्ञ किया। मौके पर सीआई रामेश्वरलाल बगडिय़ा मय जाब्ता मौजूद रहे। देर शाम जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट में प्रशासन, बीओटी, नगरपालिका और प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधि मंडल के मध्य वार्ता हुई।

Read More: मेडिकल की दुकान के ताले तोड़े


आमजन ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, दिया धरना
घटनास्थल पर मंगलवार को आमजन ने रोष प्रकट किया। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर आमजन ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही मौत के मोड़ पर प्रशासन को सद्बुद्धि देने के लिए व भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सद्बुद्घि यज्ञ किया गया। यज्ञ में कालूराम शर्मा ने मंत्रोच्चार किया। इस दौरान कांग्रेस नेता भगवानाराम सैनी, नवलगढ़ ब्लॉक कांगे्रस अध्यक्ष राजेंद्र राठी मेघवाल, सैनी समाज अध्यक्ष दौलतराम सैनी, एनएसयूआई नेता दिनेश ओलखा, दीपक बागड़ी, एडवोकेट मोतीलाल सैनी, पालिका नेता प्रतिपक्ष श्यामाराम सैनी, मुकेश सैनी, करणीराम सैनी, पूर्व पंसस किशोरीलाल सैनी, सुरेंद्र तंवर, कमल डांडिया, श्यामलाल कटारिया, प्रदीप कनवा, एडवोकेट रामनिवास सैनी समेत काफी लोग मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग