
एसआई परीक्षा में 6756 अभ्यर्थी अनुपस्थित
एसआई परीक्षा में 6756 अभ्यर्थी अनुपस्थित
झुंझुनूं. राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से रविवार को आयोजित पुलिस उप निरीक्षक परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।परीक्षा के लिए मुख्यालय पर 32 व बगड़ में 10 सेन्टर बनाए गए थे।जानकारी के मुताबिक दो पारियों में होने वाली इस प्रतियोगी परीक्षा में कुल 14232 अभ्यर्थियों को पंजीकृत किया गया था।जिसमें से कुल 7476 शामिल हुए।वहीं अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 6756 रही। गड़बड़ी रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आठ उडऩदस्ते गठित किए गए थे। परीक्षा को देखते हुए दूर दराज के अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। केन्द्र पर जांच के बाद प्रवेश दिया गया।
खेतड़ी पालिकाध्यक्ष न्यायालय मे तलब
खेतड़ी. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खेतड़ी ने पुलिस द्वारा एक मामले में एफआर देने के मामले में संज्ञान लेते हुए खेतड़ी पालिकाध्यक्ष को दो हजार रुपयो के जमारती वारन्ट से तलब किया। प्राप्त विवरण के अनुसार खेतड़ी थाने में खेतड़ी निवासी राजेन्द्र कुमावत ने इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करवाई कि पालिकाध्यक्ष उमराविसंह कुमावत ने वर्ष 2015 में चुनाव नामांकन भरते समय अपनी चौथी संतान शुभम वर्मा की जन्मतिथि छुपाते हुए गलत शपथ पत्र देकर चुनाव लड़ा। पुलिस ने जांच कर इस मामले में न्यायालय में एफआर पेश की। इस पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खेतड़ी ने संज्ञान लेते हुए पालिकाध्यक्ष उमरावसिंह कुमावत को 13 दिसम्बर को जरिए दो हजार रुपयो के जमानती वारन्ट से न्यायालय में तलब किया।
Published on:
08 Oct 2018 02:09 pm
