5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

90 परिवारों ने जताई गोद लेने की इच्छा, दूध पिलाने आ रही महिलाएं

www.patrika.com/jhunjhunu-news/
2 min read
Google source verification
90 families wish to adopt

90 families wish to adopt

झुंझुनूं. घोड़ीवारा बालाजी की सीढियों पर रविवार रात मिली मासूम नवजात एंजल के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वह हर दिन मौत से जीत रही है। नर्सिंग स्टाफ व चिकित्सक हर पल उसका ध्यान रख रहे हैं। उसे वार्मर पर रखा जा रहा है। सांस लेने में दिक्कत होने के कारण एंजल को अभी ऑक्सीजन पर रखा गया है।कोई उसे गोद लेने आ रहा है तो अनेक महिलाएं उसकी मां बनकर दूध पिलाने आ रही है। अब तक करीब 90 से अधिक परिवार उसे गोद लेने की मंशा जता चुके।अभी ऑक्सीजन लगी होने के कारण एंजल ने दूध पीना शुरू नहीं किया है।
तीन दिन से पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही थी। जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी भी किसी की ओर से लिखित शिकायत करने का इंतजार कर रहे थे। इस संबंध में राजस्थान पत्रिका ने 26 दिसम्बर के अंक में 'पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट, खंगालेगी कैमरेÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर हकीकत बताई थी।
मुकुंदगढ़. थानाप्रभारी रामस्वरूप बराला ने बताया कि घोड़ीवारा बालाजी मंदिर में कार्यरत चौकीदार गांव घोड़ीवारा कलां निवासी जगदीश सिंह की रिपोर्ट पर नवजात को लावारिश हालत में छोडऩे के आरोप में अज्ञात के खिलाफ भादसं की धारा 315 व 317 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई ललिता ने बताया कि घटना के बाद मंदिर के मुख्य द्वार व मंदिर के पिछवाड़े में लगे सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य कैमरों के फुटेज देखे है। लेकिन अंधेरे के चलते उनमें कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।
पुलिस उपाधीक्षक ममता सारस्वत बच्ची से मिलने पहुंची। उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उसे देखते ही सारस्वत के मुंह से निकला वॉव कितनी क्यूट है। कोई इसे कैसे फेंक सकता है। इस एंजल को तो पूरे झुंझुनूं की बेटी बनाया जाएगा। इधर बच्ची को अभी एंजल नाम दिया गया है। इसी नाम से अधिकतर बोल
रहे हैं।
मासूम के परिजनों की सूचना देने वाले को जिला कलक्टर ने 25 हजार रुपए देने की घोषणा कर रखी है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक निदेशक विप्लव न्योला के मोबाइल 9414541593 पर सम्पर्क कर सकता है। न्योला ने बताया कि करीब अस्सी से ज्यादा परिवार इस बच्ची को गोद लेने की मंशा जता चुके। इसके अलावा करीब दस परिवार अस्पताल पहुंच चुके।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग