12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Khatu shyam के दर्शन कर वापस दिल्ली लौट रहे भक्तों की बस पलटी, चालीस गंभीर, एक महिला का हाथ कटकर अलग हुआ

Big accident Rajasthan: ये लोग सालासर धाम, चूड़ी धाम, खाटू श्याम जी के दर्शन करने के लिए आए थे। बस पलट जाने के कारण कई लोग घायल हुए। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
bus_accident_photo_2023-10-14_11-47-06.jpg

bua accident demo pic

Big accident Rajasthan: राजस्थान के झुझुनूं जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दिल्ली से दर्शन के लिए खाटू श्याम आए भक्तों से भरी बस का स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण ये हादसा हुआ। बस चालक ने बस को काबू करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। बस पलटी और कई मीटर तक घिसटती चली गई। बस में सवार सवारियों में से चालीस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से बीस की हालत तो बेहद ही गंभीर बनी हुई है। उनमें से एक महिला का तो हाथ ही कटकर अलग हो गया है। हादसा झुझुनूं जिले के चिड़ावा इलाके मंे होना सामने आया है।
चिड़ावा थाना पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी करीब पचास लोग चिड़ावा के नजदीक पिलानी बाईपास के पास बस बेकाबू होने के कारण घायल हो गए। देर रात वे वापस दिल्ली लौट रहे थे। इस दौरान बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। ये लोग सालासर धाम, चूड़ी धाम, खाटू श्याम जी के दर्शन करने के लिए आए थे। बस पलट जाने के कारण कई लोग घायल हुए। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस ने घायलों को चिड़ावा अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों को झुंझुनूं के बीड़ीके हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे में घायल सरला देवी, मुकेश कुमार, अतुल, सुरेन्द्र शर्मा, लक्ष्मी देवी समेत कई लोग घायल हो गए। सभी को बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान एक दर्जन से भी ज्यादा एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय अधिकतर लोग गहरी नींद में थे। इस हादसे में एक महिला का हाथ ही कटकर अलग हो गया है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग