5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की बैठक के बाद कांग्रेसियों ने किया ऐसा की हो गया हंगामा

झुंझुनूं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के चार अक्टूबर को सीकर दौरे को लेकर झुंझुनूं में भी भाजपा तैयारियों में जुट गईहै।सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, सांसद संतोष अहलावत और एससी आयोग के अध्यक्ष व विधायक सुंदरलाल ने यहां नगर परिषद सभागार में तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में बाजौर ने कहा कि इस दौरे से पार्टी और विधानसभा चुनाव के दावेदारों को फायदा होगा।
2 min read
Google source verification
bjp leader Amit Shah sikar dora news

भाजपा की बैठक के बाद कांग्रेसियों ने किया ऐसा की हो गया हंगामा

नगर परिषद में की तैयारियों की समीक्षा

झुंझुनूं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के चार अक्टूबर को सीकर दौरे को लेकर झुंझुनूं में भी भाजपा तैयारियों में जुट गईहै।सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, सांसद संतोष अहलावत और एससी आयोग के अध्यक्ष व विधायक सुंदरलाल ने यहां नगर परिषद सभागार में तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में बाजौर ने कहा कि इस दौरे से पार्टी और विधानसभा चुनाव के दावेदारों को फायदा होगा। इसके लिए वे अधिक संख्या में लोगों को लेकर सीकर सभा में आए। सीकर में कूपन दिया जाएगा, जिससे यह पता चल जाएगा कि कौन कितने लोग लेकर आया है।

उन्होंने पदाधिकारियों को सीकर लोगों को लेकर आने वाली बसों की संख्या की जानकारी मंगलवार तक देने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि सभा में पूर्व सैनिक व गौरव सैनिको को लेकर आएं। वहीं सांसद संतोष अहलावत ने कहा कि चार अक्टूबर को होने वाली बैठक के लिए सभी पदाधिकारी पूरी तैयारी के साथ जाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत, सभापति सुदेश अहलावत, बबलू चौधरी, नवलगढ़ प्रधान गजाधर ढाका, पार्षद कुलदीप पूनिया, सुरेंद्र अहलावत, विश्वम्भर पूनिया, राजेश बाबल, नीता यादव समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद थे। भीड़ एकत्र करने के लिए विधानसभा वार प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई।

यात्रा का होगा समापन, संगठन की लेंगे बैठक
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रेम सिंह बाजौर ने कहा कि सीकर व झुंझुनूं से एक लाख पूर्व सैनिकों व शहीदों के परिजनों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर उनकी तरफ से निकाली गई शहीद सम्मान यात्रा का भी समापन होगा।

नगर परिषद में बैठक पर कांग्रेस ने जताया विरोध
इधर, नगर परिषद में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक होने पर कांग्रेस पार्षदों ने विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष जुल्फिकार खोखर व अन्य पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। खोखर ने कहा कि नगर परिषद में किसी पार्टी की बैठक करना गलत है। इस पर नगर परिषद सभापति सुदेश अहलावत का कहना है कि इस तरह का विरोध शहीदों का अपमान है। कांग्रेस ने तो यहां तीस वर्ष तक जिला प्रमुख आवास में पार्टी का कार्यालय चलाया है। यहां पर पार्टी का कोई कार्यक्रम नहीं था। शहीद परिजनों के सम्मान की रूपरेखा तय की गई थी।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग