5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Chunav : राहुल की आलू की फैक्ट्री लगाने की बात गलत नहीं, इनके पिता भी करवाते थे लाल मिर्च की खेती

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने शनिवार को गांधी परिवार पर जमकर हमले बोले।
2 min read
Google source verification
rajasthan election 2018

raj election 2018

चिड़ावा (झुंझुनूं). भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने शनिवार को गांधी परिवार पर जमकर हमले बोले।सैनी ने कहा, राहुल गांधी सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं वे क्या जानें गरीबी क्या होती है।उनको नहीं पता हल क्या होता है।खेती कैसे होती है। वह आलू महंगे होने पर आलू की फैक्ट्री लगाने की बात करने लगते हैं। सैनी यहीं नहीं रुके आगे कहा कि बेटे का दोष नहीं है। वह तो पिता पर गया है।

READ MORE AT : नवलगढ़ विधायक राजकुमार शर्मा के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज

इनके पिता राजीव गांधी किसानों को हरी की बजाए लाल मिर्च की खेती करने की बात कहते थे। प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने कहा कि राहुल गांधी सबसे बड़े झूठे हैं। राहुल कहते हैं राजस्थान में किसी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ। मगर उनको यह नहीं पता कि भाजपा सरकार ने 50 हजार तक का कर्जा माफ किया है। भाजपा सरकार बिल लाकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना चाहती थी, मगर बिल पास नहीं होने दिया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने अब बराक ओबामा को बताया अमरीका का राष्ट्रपति

सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा विकास किया। हम पांच साल का हिसाब बता देंगे, कांग्रेस 50 साल का चि_ा लेकर तो आए। सभा में आए हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलाश शर्मा ने भी कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के गांव का नाम तक नहीं पता। सभा को एससी आयोग चेयरमैन सुंदरलाल ने भी संबोधित किया।


देश का बनाने व बिगाडऩे वालों के बीच है चुनाव


मंडावा. मदनलाल सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश आगे बढ़ाने और देश को विकसित बनाने में लगे हैं। उधर विपक्षी सब एक होकर देश को बिगाडऩा चाहते है। 2018 का चुनाव देश को बनाने वालों और देश बिगाडऩे वालों के बीच है। मोदी सरकार बनी तब देश के केवल पांच राज्यों में भाजपा की सरकारी थी। अब भाजपा की 19 राज्यों में सरकार है। देश की जनता भाजपा के साथ है। वे शनिवार शाम कस्बे में हरलालका गेस्ट हाऊस में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर राजेश बाबल, दिनेश धाबाई, रामस्वरूप चौपदार, राधेश्याम धाबाई, विजेन्द्र सैनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


सिंघाना. नारनौल राड स्थित भाजपा कार्यालय एवं गीता चौधरी भवन में सैनी ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान विकास सैनी, मोहनलाल गुप्ता, हरियाणा से भाजपा नेता सतीश खोला, नरेश सैनी, सत्यनारायण टेलर, विनेश देवी, पवन चौधरी, राजेश जैदिया सहित अनेक लोग मौजूद थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक


झुंझुनूं. बगड़ रोड पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हर रात को पांच नेता मुख्यमंत्री बनकर सोते हैं और सुबह छठा मुख्यमंत्री भी पैदा हो जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश है और जनता फिर से भाजपा सरकार बनाना चाहती है। इसलिए यह तय है कि कांग्रेस की कोई चाल और नीति कामयाब नहीं होगी।

विकास की नीति पर चलते हुए सरकार फिर से भाजपा की ही बनेगी। बगड़ रोड पर हुई इस बैठक में जिला विस्तारक प्रमुख ओम सारस्वती, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, सभापति सुदेश अहलावत, भाजपा जिला महामंत्री डा. राजेश बाबल, अशोकसिंह बड़ागांव तथा पार्षद राजेंद्र मंडीवाल भी मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग