5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूरे राजस्थान में भाजपा ने भरी ‘हुंकार’, स्वर्ण आरक्षण, कर्ज माफ़ी और बेरोजगारी भत्ते को लेकर ये बोले बीजेपी नेता

पूरे राजस्थान में भाजपा ने भरी 'हुंकार', स्वर्ण आरक्षण, कर्ज माफ़ी और बेरोजगारी भत्ते को लेकर ये बोले बीजेपी नेता
less than 1 minute read
Google source verification

झुंझनू।

राजस्थान में कांग्रेस के घोषणा पत्र की मांगों को पूरा करने के चलते भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जगह-जगह प्रदेशव्यापी आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश के झुंझुनू जिले में बीजेपी सांसद संतोष अहलावत और विधायक सुभाष पूनीया के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यवाहक तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल कल्याण सिंह को हस्ताक्षरित ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार किसानों की दो लाख रुपये की तक की दस दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कर्ज माफी के पूर्ण आदेश जारी नहीं करने, बेरोजगारों को प्रतिमाह 3500 रुपये का भत्ता देने सहित अन्य घोषणाओं को तत्काल लागू करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में स्वर्ण जाति के लोगों को दस फीसदी आरक्षण देने का अधिनियम लागू करने की भी मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. दशरथ सिंह शेखावत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रत्तन सिंह तंवर, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर, प्रधान कविता यादव, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सतीश गजराज, सतीश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र जारी किया था। जिसमें कांग्रेस ने किसान माफ़ी, बेरोजगारी भत्ता समेत कई घोषणा शामिल की थी। इन्हीं सब मांगो को पूरा करने के लिए राजस्थान में भाजपा ने राज्यव्यापी आह्वान के तहत सोमवार को राजधानी जयपुर सहित कई स्थानों पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग