6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोटी रकम वसूली के लिए गिरोह करता था ये घिनौना काम

झुंझुनूं . एक तरफ जहां मी टू अभियान चलाकर महिलाओं के साथ हुए यौन शोषण के मामलों के खुलासों की बात की जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ शेखावाटी में महिलाएं पुरुषों के साथ मिलकर ब्लैकमेल कर लोगों से मोटी रकम वसूल रही है। छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे आरोप लगाकार ब्लैकमेलिंग करने का शेखावाटी में महिला गिरोह सक्रिय हो गया है।
2 min read
Google source verification
Blackmailing News Jhunjhunu

मोटी रकम वसूली के लिए गिरोह करता था ये घिनौना काम

झुंझुनूं . एक तरफ जहां मी टू अभियान चलाकर महिलाओं के साथ हुए यौन शोषण के मामलों के खुलासों की बात की जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ शेखावाटी में महिलाएं पुरुषों के साथ मिलकर ब्लैकमेल कर लोगों से मोटी रकम वसूल रही है। छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे आरोप लगाकार ब्लैकमेलिंग करने का शेखावाटी में महिला गिरोह सक्रिय हो गया है। इस गिरोह में शामिल महिलाएं पहले लोगों को फंसाती हैं और फिर दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसे आरोप लगाकर उनसे मोटी रकम वसूलना शुरू कर देती हैं। कोतवाली थाने में ऐसे दो मामले सामने आए जहां पर दो व्यक्तियों की अश्लील क्लिपिंग तैयार करने के बाद में ब्लैकमेल किया गया।

मामले में पुलिस की ओर से गिरोह की महिला सदस्य सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य किसी पैसे वाले व्यक्ति को किसी बहाने से अपने पास बुलाते हैं। बाद में गिरोह में शामिल महिलाओं की मदद से अश्लील क्लिपिंग तैयार की जाती है। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीडि़त मोटी रकम वसूली जाती है। दिलचस्प बात यह है कि लोग बदनामी के चलते पुलिस के पास जाने के बजाए मामले को रफा-दफा करने के लिए ब्लैकमेलरों को रकम देते है।

अभी तक छह मामले सामने आए
अकेले झुंझुनूं जिले में पिछले छह माह के अंतराल के दौरान ब्लैकमेलिंग के करीब छह मामले सामने आए है। इसमें पीडि़तों के हिम्मत कर पुलिस तक पहुंचने पर इसका खुलासा हो पाया है। हालांकि पीडि़तों की संख्या कही अधिक है। ब्लैकमेल का शिकार होने वालों में शिक्षक, व्यवसायी, पुलिसकर्मी सहित आमजन भी शामिल हैं।

युवतियां व महिलाएं शामिल
गिरोह में 18 से 50 वर्ष तक की महिलाएं शामिल है। जो कि लोगों से जान-पहचान के बाद चिकनी-चुपड़ी बातें कर अपने जाल में फंसाने का काम करती है। बाद में पीडि़त को अपने ठिकानों पर बुलाती है। यहां पर पहले से मौजूद लोगों की मदद से मारपीट के बाद उनका वीडियो तैयार कर या दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती है।

आरोपित तीन दिन के रिमांड पर
रोलसाहबसर निवासी पीडि़त नियाज खान को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर दस लाख रुपए मांगने के मामले में गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस ने शनिवार को पिलानी न्यायालय पेश किया। एसआई रमेश कुमार मीणा ने बताया कि न्यायालय ने गिरफ्तार आरोपित कारी निवासी श्रवण, नेहरों की ढाणी कोलसिया निवासी महेश व झुंझुनूं सैनिक नगर निवासी गीता देवी से पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस अभिरक्षा में सौंपने के आदेश दिए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपितों से कई और मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

कोर्ट में हुई आरोपितों की पहचान
एसआई रमेश कुमार मीणा ने बताया कि आरोपितों के शिकार हुए फिलहाल दो मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपितों की जान-पहचान कोर्ट में हुई थी। आरोपित अलग-अलग मामलों में पेशी के लिए कोर्ट में पहुंचे थे। इसके बाद जान-पहचान बढऩे पर श्रवण व महेश का गीता के घर पर आना जाना शुरू हो गया। यही से उन्होंने लोगों को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने का धंधे की योजना बनाई।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग