scriptनौकरी का झांसा देकर बेरोगारों से ठगे दो करोड़ | Buhana News | Patrika News

नौकरी का झांसा देकर बेरोगारों से ठगे दो करोड़

locationझुंझुनूPublished: Jul 08, 2018 01:04:08 pm

Submitted by:

vishwanath saini

बुहाना. बुहाना पुलिस को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से करीब दो करोड़ से अधिक की राशि ठगने के मास्टरमांइड को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

Buhana News

नौकरी का झांसा देकर बेरोगारों से ठगे दो करोड़

बुहाना. बुहाना पुलिस को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से करीब दो करोड़ से अधिक की राशि ठगने के मास्टरमांइड को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
आरोपित की गिरफ्तारी में दिल्ली पुलिस का सहयोग लिया गया। आरोपित को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सहायक थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधडी करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपित बिहार के छपरा जिला का रहने वाला पंकज कुमार सिंह है।
आरोपित के खिलाफ पालोता गांव के प्रदीप कुमार ने नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रूपये लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पैसे लेकर नौकरी नहीं लगाने एवं धोखाधड़ी करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक नामित आरोपित राजकुमार फरार चल रहा है। एक अन्य आरोपित सतीश कुमार उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की जेल में बंद है। पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। गिरफ्तार आरोपित पंकज कुमार सिंह गिरोह का मुख्य सरगना है।
आरोपित फर्जी साक्षात्कार, मेडीकल कराके युवाओं से पैसे हडपते थे। राजस्थान में आरोपितों के गिरोह ने करीब ढाई करोड़ रूपये की बेरोजगार परिवारों को चंपत लगाई है। पुलिस अधिकारी अनील कुमार ने बताया कि पुलिस को गिरफ्तार आरोपितों से कईसुराग मिलने की उम्मीद है। आरोपितों के खिलाफ चिड़ावा पुलिस थाना में मुकदमा भी दर्ज है। आरोपित को गिरफ्तार करने में हैडकांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार यादव एवं दिल्ली पुलिस अधिकारी महेश कुमार ठोलिया का पूरा सहयोग रहा। धोखाधड़ी के मामलों की जांच वृताधिकारी रामप्रकाश मीणा कर रहे है।
———————————–
पंखे से लटक कर विवाहिता ने दी जान
खेतड़ी. थानान्तर्गत नोरंगपुरा गांव में पंखे से लटक कर एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी हरदयालसिंह ने बताया कि थाने में नोरंगपुरा निवासी महेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज की कि उसकी पत्नि सुशीला(३३) ने घर में पंखे के हुक के चुन्नी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। वह कुछ दिनों से मानसिक बीमार थी। जिसके कारण वह तनाव में रहती थी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मृतका का राजकीय अजीत अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया।
—————————-
मारपीट के मामले दर्ज
खेतड़ी नगर. पुलिस थाने में शनिवार को मारपीट के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए है। पुलिस ने बताया कि कुम्हारों की ढाणी तन बड़ाऊ निवासी मगन सिंह ने रिपोर्ट दी है कि शुक्रवार को वह बाइक से नौकरी पर जा रहा था। उसी दौरान रास्तें में सुनील व विक्रम ने रोककर मारपीट की। वहीं सिंघाना निवासी मुकेश महाजन ने रिपोर्ट दी कि वह सिंघाना बाइपास सर्किल पर रेहड़ी लगाकर कुल्फी बेचता है। शनिवार सुबह सिंघाना निवासी आनंद सैनी ने रेहड़ी के पास आकर कुल्फी बेचने की बात को लेकर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो