4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिड़ावा में गोली दागकर लूटी कार

चिड़ावा। पिलानी रोड पर पुराने डीवाईएसपी कार्यालय के पास सोमवार अलसुबह बाइक पर सवार तीन युवक फायर कर हार्डवेयर व्यापारी की कार को लूट ले गए। लुटेरे कार को हरियाणा की तरफ ले जा रहे थे, लेकिन पारसनगर (किढ़वाना) के पास कार खराब हो गई।
3 min read
Google source verification
chirawa-crime-news

चिड़ावा में गोली दागकर लूटी कार

चिड़ावा। पिलानी रोड पर पुराने डीवाईएसपी कार्यालय के पास सोमवार अलसुबह बाइक पर सवार तीन युवक फायर कर हार्डवेयर व्यापारी की कार को लूट ले गए। लुटेरे कार को हरियाणा की तरफ ले जा रहे थे, लेकिन पारसनगर (किढ़वाना) के पास कार खराब हो गई। वहां पर लुटेरों ने पेट्रोल पंप से डीजल भी लाकर कार में डाला, लेकिन स्टार्ट नहीं होने पर लुटेरे कार को वहीं पर छोड़कर चले गए।

पुलिस पंप पर मिले लुटेरों के फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है, लेकिन लुटेरों का अभी तक कोईपता नहीं चल पाया है।हालांकि पुलिस को घटनास्थल के पास खाली कारतूस मिल गया है।एमओबी टीम ने भी मौके से सबूत एकत्र किए हैं।

कार में सवार होकर दिल्ली जा रहा था परिवार
पुलिस के अनुसार बुडानिया हाल वार्ड 20 निवासी हार्डवेयर व्यापारी शिवशंकर जांगिड़ के पिता श्रीराम जांगिड़ की तबीयत खराब है। उनका दिल्ली के एम्स में उपचार चल रहा है। सोमवार तड़के करीब 4.55 बजे वे कार से दिल्ली जाने के लिए घर से निकले। कार में श्रीराम जांगिड़ व भतीजा अरविंद भी सवार थे।

घर से पिलानी रोड पर पहुंचे तो एक बाइक कार के पास आकर रूकी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बंध रखा था। उन्होंने कार को रूकवा लिया। कार मालिक शिवशंकर कुछ समझ पाते उससे पहले ही एक युवक ने कार की चाबी निकाल ली। शिव शंकर ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने पिस्तौल से दो हवाई फायर किए।

दो कार में बाइक पर गया तीसरा बदमाश

लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर कार सवार तीनों जनों को नीचे उतार दिया। दो बदमाश कार में सवार होकर कबूतरखाना बस स्टंैड की तरफ कार ले गए।तीसरा आरोपित बाइक से कार के पीछे चला गया। लुटेरे शिवशंकर का मोबाइल व जेब में रखे करीब चार हजार रुपए भी निकाल कर ले गए। वारदात के बाद शिवशंकर दौड़कर अपने घर पहुंचा। बाद में जीप लेकर थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। सूचना पर पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी करवाई, लेकिन हाथ नहीं आए।


कार खराब होने पर पंप से लाए थे डीजल
इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि पारसनगर(किढ़वाना)के पास कार लावारिस हालत में खड़ी है। सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी व पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पूछताछ में सामने आया कि कार पारसनगर के पास अचानक बंद हो गई थी। इस पर आरोपित पास ही स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेकर आए थे।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
कार लूट की वारदात के बाद पुलिस ने कस्बे में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की।पुलिस ने कबूतरखाना बस स्टैंड, स्टेशन रोड आदि क्षेत्र में दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पुलिस को लुटेरों के साफ फुटेज मिल गए हैं। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपित कबूतरखाना बस स्टैंड, स्टेशन रोड, रीको औद्योगिक क्षेत्र, लाखू व लालचौक होते हुए किढ़वाना की तरफ गए।

ग्रामीणों ने देखा है लुटेरों का चेहरा
कार लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे कार लेकर करीब १६ किलोमीटर दूर पारसनगर तक ही पहुंच पाए। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह गांव के पास कार खड़ी देखकर वे पहुंचे। ग्रामीणों ने पूछताछ की तो युवकों ने कहा कि वे परिचित के पास बुहाना जा रहे हैं। कार में तेल खत्म हो गया। जिस पर गांव के लोगों ने उन्हें गाड़ाखेड़ा से तेल ले आने की सलाह दी। आरोपित गाड़ाखेड़ा के पेट्रोप पंप से बोलत में भी लेकर आ गए, लेकन कार स्टार्ट नहीं हुई। इस बीच कार के पास ग्रामीणों की भीड़ लगने लगी। मौका देखकर बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए।


इनका कहना है-
आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जहां कार मिली, वहां के ग्रामीणों से भी मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा-रामप्रताप चारण, सीआई, चिड़ावा

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग