4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुंझुनू
कलक्टर ने किया निरीक्षण, एक्सइएन को फटकारा
Play video

कलक्टर ने किया निरीक्षण, एक्सइएन को फटकारा

इस पर जिला कलक्टर ने स्टे के बारे में जानकारी चाही तो वे दे नहीं पाए। इस पर जिला कलक्टर जैन ने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन पीसी सैनी को लताड़ लगाई। साथ ही उन्होंने नियमानुसार नाली का निर्माण करने के साथ ही शेष बची हुईरोड का कार्य शीघ शुरू करने के निर्देश दिए।
Google source verification

नवलगढ़. कस्बे के वार्ड 10 में गणेशपुरा में विवाद के चलते कई महीनों से बंद पड़े रोड के कार्य का गुरुवार को जिला कलक्टर रवि जैन ने निरीक्षण किया। इस मौके पर लोगों ने जिला कलक्टर को बताया कि नाली का निर्माण कार्य सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। एक व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इस पर गत करीब तीन-चार महीने से रोड का कार्यबंद पड़ा हुआ है। मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पीसी सैनी ने बताया कि स्टे के कारण कार्य बंद पड़ा हुआ है। इस पर जिला कलक्टर ने स्टे के बारे में जानकारी चाही तो वे दे नहीं पाए। इस पर जिला कलक्टर जैन ने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन पीसी सैनी को लताड़ लगाई। साथ ही उन्होंने नियमानुसार नाली का निर्माण करने के साथ ही शेष बची हुईरोड का कार्य शीघ शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी हवाईसिंह यादव, नगरपालिका जेइएन रणजीत गोदारा आदि भी मौजूद थे।

 

Read More: मेडिकल की दुकान के ताले तोड़े

 


अधिकारियों की बैठक
अलसीसर. पंचायत समिति अलसीसर के ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की पंस सभागार में गुरुवार को जिला अधिकारी रवि जैन ने बैठक ली। बैठक में उन्होंने ग्रामीण विकास पर फोकस करते हुए कहा कि ब्लॉक में बने किसान भवनों का कितनों का उपयोग हो रहा है और कितने का उपयोग नहीं। बैठक में विकास कार्यों को लेकर भी कलक्टर ने कहा कि अब से जो विकास कार्य होगा उसके शुरू होने से पहले वहां की स्थिति, काम करते हुए की और काम पूरा होने की, तीनों स्थितियों की जानकारी बोर्ड लगाकर सार्वजनिक की जाए। ताकि आमजन को यह जानकारी मिल सके कि काम कितने पैसे का हुआ है, कहां पर हुआ है और कौन सी योजना में हुआ है । कलक्टर ने पंस सभागार में ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की बैठक में ना केवल तीखे तेवर दिखाए, बल्कि अधिकारियों को संकेत दे दिए कि अब पुराने ढर्रे पर काम नहीं चलेगा और काम को काम के तरीके से तयशुदा सीमा में करना होगा। बैठक में प्रधान गिरधारी लाल खीचड़, विकास अधिकारी भागीरथ सिंह , प्रगति प्रसार अधिकारी श्योपल सिह, एपीओ उपेन्द्र सिंह सैगर, प्रोग्रामर संदीप सिंहाग सहित ब्लॉक के अधिकारी मौजूद थे।

 


कुंभाराम नहर परियोजना निर्माण कार्य का निरीक्षण


मलसीसर. उपखण्ड कार्यालय स्थित कुंभाराम नहर लिफ्ट परियोजना का गुरुवार को जिला कलक्टर रवि जैन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रोजेक्ट स्थल पर पहुंच कर 31 मार्च 2018 को टूटे डेम व हादसे की जानकारी के अलावा प्रोजेक्ट के फिल्टर प्लान्ट, क्लोरिन हाऊस व पम्प सेट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट पर काम कर रही एनसीसी कम्पनी के गौरव शर्मा ने जानकारी दी।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़