5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस महिला कमेटी की बैठक, सरकार पर साधा निशाना

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
rajasthan news

कांग्रेस महिला कमेटी की बैठक, सरकार पर साधा निशाना

झुंझुनूं. शनिवार को पीरू स्थित निजी रेस्टोरेंट महिला कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यकारणी की बैठक हुई। इस बैठक में वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार को आमजन की कोई परवाह नहीं है। सरकार के राज में दलित महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहें हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार के आते ही लोगों के बुरे दिन शुरू हो गए। सरकार के मंत्री भाषण ज्यादा देते हैं काम करते हैं। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं का नारा देने वाली भाजपा सरकार में दुष्कर्म की घटनाओं में इजाफा हुआ है।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिमला बेनीवाल ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कोऑर्डिनेटर नंदिता हुड्डा व प्रदेश महिला को ऑर्डिनेटर सारिका सिंह अध्यक्षता डॉ. राजबाला ओला ने की। बैठक में विशिष्ठ अतिथि महिला कांग्रेस जिला प्रभारी उर्मिला धायल और सह प्रभारी शीला सैनी थी। इस मौक़े पर जिला प्रमुख सुमन रायला, नवलगढ ब्लॉक अध्यक्ष सुभिता सीगड़, मुकन्दगढ ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम पूनिया, उदयपुरवाटी ब्लॉक अध्यक्ष मीनू सैनी, झुन्झुनूं ब्लॉक अध्यक्ष पींकी धूपिया, मलसीसर ब्लॉक अध्यक्ष सुमन सुहाग, सुरजगढ ब्लॉक अध्यक्ष सुमन शर्मा, उपाध्यक्ष शारदा ढाका, उपाध्यक्ष सरिता झाझडिया, डॉ. मीनाक्षी सरपंच बीशनपुरा, उपाध्यक्ष प्रियंका सैनी, महासचिव मनीषा ढाका, महासचिव सुमित्रा सैनी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थी।

अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे लोग

वहीं जिले के गांव लालपुर में मंदिर के पास आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार लोग पंचायत समिति परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गए। मामले को लेकर कलक्टर के मॉर्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गांव लालपुर स्थित गोपाल मंदिर के आम रास्ते में कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिसके चलते आने-जाने में दिक्कत उठानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस जाप्ता नहीं मिल पाया। अतिक्रमण नहीं हटाए जाने तक भूख हड़ताल जारी रखने की बात कही।भूख हड़ताल पर बैठने वालों में रणजीत सिंह, सुबेसिंह, प्रमोद, राजेश, संजय, रेवती, सुमेर देवी, विमला, सिलोचना, हीरादेवी, धनी देवी, चिरंजी लाल आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग