6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुंंझुनूं में चार पर कांग्रेस, दो पर भाजपा, एक पर बसपा जीती

www.patrika.com/jhunjhunu-news/
less than 1 minute read
Google source verification
congress won 4 and bjp won 2 seets

congress won 4 and bjp won 2 seets

झुंझुनूं. झुंझुनूं की सात विधानसभा सीटों पर चार पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया। वहीं दो पर भाजपा तथा एक पर बसपा विजयी रही। झुंझुनूं से बृजेंद्र ओला व नवलगढ़ विधानसभा सीट से डॉ. राजकुमार शर्मा ने जीत की हैट्रिक लगाई। इसी प्रकार खेतड़ी से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह व पिलानी से कांग्रेस के जेपी चंदेलिया विजयी रहे। इधर, सूरजगढ़ व मंडावा में भाजपा जीती। सूरजगढ़ से सुभाष पूनिया व मंडावा ने नरेंद्र कुमार विजयी रहे। उदयपुरवाटी से बसपा के राजेंद्र गुढ़ा विजयी रहे।
सबसे पहले आया उदयपुरवाटी का परिणाम
सबसे पहले उदयपुरवाटी सीट का परिणाम आया। इस सीट पर बसपा के राजेंद्र सिंह गुढ़ा विजयी हुए। वे पहले भी बसपा से विजयी होकर राज्यमंत्री रह चुके हैं।
कांटे की रही टक्कर
जिले की कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर रही। पिलानी सीट पर कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा आगे रही। अंतिम दौर में कांग्रेस के जेपी चंदेलिया ने बढ़त बनाई और विजयी हुए। इसी प्रकार मंडावा में भी उतार-चढाव का दौर रहा। कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा आगे रही। खेतड़ी में भी कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस आगे रही।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग