4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ, कहा केन्द्र व राज्य सरकार से आमजन परेशान

काग्रेस के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र दलवी थे ।
2 min read
Google source verification
Congress workers conference in jhunjhunu chirawa

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन केन्द्र व राज्य सरकार से आमजन परेशान

चिड़ावा.

काग्रेस के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र दलवी थे । अध्यक्षता चिड़ावा उपप्रधान व कांग्रेस एससी प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष रणधीर बुडानिया ने की। विशिष्ठ अतिथि कांग्रेस एससी संभागीय समन्वयक राजेन्द्र बैरवा, चिड़ावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निहाल सिंह रणवां, पीसीसी सदस्य सुमित्रा सैनी, विनोद पुनिया, महेन्द्र सिंह थे। सर्वप्रथम कार्यक्रम संयोजक रणधीर बुडानिया ने अतिथियों को साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि रविन्द्र दलवी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार से आज किसान व आमजन परेशान है । वह सरकार को सबक सिखाने के लिए विधानसभा व लोकसभा चुनाव का इन्तजार कर रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कार्यकताओं कि पसन्द पर ही पार्टी का प्रत्याशी तय किया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य पवन शर्मा, दयाराम ओजटु, पूर्व सरपंच शिशराम धतरवाल, पूर्व सरपंच हनुमान घुमनसर, लालचंद सैनी, महेन्द्र मेघवाल, किसान कांग्रेस चिड़ावा अध्यक्ष भरत लाल नुनीया, पार्षद शंकरलाल महरणिया, चिड़ावा कांग्रेस नगर अध्यक्ष सूर्यकान्त शर्मा, युवा नेता रवि कुलहरी, उपसरपच पूर्णमल सैनी, युवा कांग्रेस के लोकसभा महासचिव विप्रकाश झाझडिय़ा व सुरेश बुडानिया, आईटी सैल जिला संयोजक विकास गुर्जर, अनिल सैनी, कांग्रेस एससी चिड़ावा अध्यक्ष अमरसिंह जखोड़ा, गुर्जर नेता बीरबल सिराधना, खेलकूद प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सूबेसिंह काजड़ा, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ट जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, चिड़ावा युवा कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश सैनी, युवा कांग्रेस पिलानी महासचिव देवीलाल मेघवाल, कांग्रेस ब्लॉक पिलानी महासचिव गौरीशंकर भोबिया, कांग्रेस एससी जिला महासचिव विकास लिखवा, सुमेर सरजुला मौजूद थे। संचालन कांग्रेस जिला महासचिव खलील बुडाना ने किया।

बिजली की समस्या, एईएन से मिले
चिड़ावा. कोर्ट रोड स्थित वार्ड 22 में लंबे समय से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से नहीं हो रही है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। समस्या के संबंध में बिजली निगम को अवगत करवाए जाने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा। जिससे वार्ड के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वार्डवासियों ने सोमवार को बिजली निगम के एईएन आर पी बरवड़ से मिलकर समस्या बताई। वार्डवासियों ने बताया कि लंबे समय से बिजली आपूर्ति बराबर नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि घरों में अचानक बिजली सप्लाई तेज तो कभी कम हो जाती है। जिससे उपकरण जल रहे हैं। हादसा होने की संभावना बनी रहती है। वार्डवासियों ने बिजली आपूर्ति ठीक करवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में एबीवीपी के अशोक शर्मा, नरेश धाभाई, मनीष धाभाई, सोनू जोशी, देवेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, सुशीला देवी, संगीता मोदी, गायत्री देवी, द्वारका प्रसाद, प्रमोदकुमार, बाबूलाल आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग