4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीमसर की अध्यापिकाओं ने घर को बनाया क्लासरूम, वीडियो बनाकर बच्चों को दे रही टिप्स

शहीद फारूक अहमद राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमसर की अध्यापिकाएं लॉकडाउन के दौरान अपने विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए घर पर ग्रीन बोर्ड लगाकर अपने कोर्स के बिंदूओ समझाते हुए वीडियो बनाकर विद्यार्थियों के वाट्सएप ग्रुपों में डालकर पढ़ा रही हैं
less than 1 minute read
Google source verification
भीमसर की अध्यापिकाओं ने घर को बनाया क्लासरूम, वीडियो बनाकर बच्चों को दे रही टिप्स

भीमसर की अध्यापिकाओं ने घर को बनाया क्लासरूम, वीडियो बनाकर बच्चों को दे रही टिप्स

झुंझुनूं. शहीद फारूक अहमद राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमसर की अध्यापिकाएं लॉकडाउन के दौरान अपने विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए घर पर ग्रीन बोर्ड लगाकर अपने कोर्स के बिंदूओ समझाते हुए वीडियो बनाकर विद्यार्थियों के वाट्सएप ग्रुपों में डालकर पढ़ा रही हैं। मनोज फोगाट, सुमीता सूरा, मंजू चंदानी व सुनीता पूनिया का कहना है कि वर्तमान हालात को मध्यनजर रखते हुए हमे अपने स्कूल के बच्चों को जैसे तैसे करके किताबों से जोड़कर रखना है ताकि विद्यालय खुलने पर बच्चे अपडेट मिले। फोगाट ने बताया कि उनके पति वरिष्ठ अध्यापक राजपाल फोगाट भी कोरोना वायरस आपदा वारियर्स के रूप में नगरपरिषद वार्ड प्रभारी के रूप में सर्वे में ड्यूटी दे रहे हैं। अत हम महिलाओं भी इस आपदा में बच्चों को पढ़ाकर उनमें पढ़ाई का माहौल रखकर कोरोना वायरस वरियर्स के रूप में सहयोग कर रही हैं। प्रधानाचार्य कुलदीप खरबाश ने समय-सारिणी बनाकर विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए स्टाफ का उत्साह बढ़ाया है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग