5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सऊदी में परेशान भारतीयों के लिए आगे आए शेखावाटी के लोग

भारतीय सिर्फ भारत में ही नहीं सऊदी अरब में भी कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से लड़ाई लड़ रहे हैं। सऊदी अरब में भी भारतीय दूतावास राजस्थान कम्युनिटी के सदस्यों के साथ मिलकर भारतीयों की मदद कर रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
सऊदी में परेशान भारतीयों के लिए आगे आए शेखावाटी के लोग

सऊदी में परेशान भारतीयों के लिए आगे आए शेखावाटी के लोग

झुंझुनूं. भारतीय सिर्फ भारत में ही नहीं सऊदी अरब में भी कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से लड़ाई लड़ रहे हैं। सऊदी अरब में भी भारतीय दूतावास राजस्थान कम्युनिटी के सदस्यों के साथ मिलकर भारतीयों की मदद कर रहा है। खाद्य सामग्री, मेडिकल की सुविधा दी जा रही है। सऊदी अरब में भी कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रभाव के कारण लॉकडाउन है। सभी कम्पनियां बंद हो गई है और किसी भी प्रकार का काम नहीं है। ऐेसे में भारतीय मजदूर सऊदी अरब में अपने कैम्पों में ही कैद है। भारतीय राजदूत डा. ओसाफ सैयद ने राजस्थान कम्युनिटी के अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद खान सोती, निसार खान भारू, शाहीद खान किरडोली, शकील खान आदि से सम्पर्क कर भारतीयों की मदद के लिए आगे आने को कहा। सोसायटी के सदस्य की ओर से खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है।


कंट्रोल रूम भी बनाया
एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। सऊदी अरब के रियाद, दमाम, जद्दा, मक्का, मदीना आदि शहरों में मौजूद भारतीय लोगों की मदद की जा रही है। इसी तरह से भारतीय दूतावास की ओर से कई एम्बुलेंस भी किराए पर ली गई है। अलग-अलग शहरों में भारतीयों के लिए मेडिकल टीमों का गठन किया गया है। किसी भी भारतीय व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही एम्बुलैंस से अस्पताल पहुंचाया जाता है। वहीं, बड़े कैम्पों के पास अस्थाई अस्पताल भी बनाए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग