5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस कपिल ने क्यों छिपा रखा है सौदागर का नाम

सदर थाने में हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार उदावास निवासी कपिल जाट पुलिस हथियार सप्लार्य का सही ठिकाना नहीं उगल रहा है।गुमराह करने के लिए अलग-अलग ठिकाने बता रहा है।पूछताछ में उसने देशी कट्टे अलवर व गोविन्दगढ़ से खरीदने की बात कही है।
2 min read
Google source verification
jhunjhunu news

इस कपिल ने क्यों छिपा रखा है सौदागर का नाम


झुंझुनूं. सदर थाने में हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार उदावास निवासी कपिल जाट पुलिस हथियार सप्लार्य का सही ठिकाना नहीं उगल रहा है।गुमराह करने के लिए अलग-अलग ठिकाने बता रहा है।पूछताछ में उसने देशी कट्टे अलवर व गोविन्दगढ़ से खरीदने की बात कही है। इस पर सप्लार्य की तलाश में पुलिस की ओर से टीमों का गठन कर बताई जगह पर भेजने पर सूचना झूठी पाई गई।हथियार सप्लार्य के बारे में पूछने पर अलग-अलग नाम व पता बताकर परेशान व भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है।पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि गांव के एक जनप्रतिनिधि व उसके साथियों ने उसके बड़े भाई को नशे की लत लगा दी,जिससे उसकी मौत हो गई। इस बात को लेकर जनप्रतिनिधि से अनबन रहने लग गई। जान के खतरे को देखते हुए हथियार साथ रखने की बात कही। इसके अलावा लोगों पर रौब डालकर डराने के लिए हथियार साथ रखना बताया गया। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने बाकरा गैस प्लांट के पास जीप सवार कपिल सहित उसके चार साथियों को चार देशी कट्टे व नौ जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया था।

भैंसावता खुर्द में डम्पर से तेल चोरी
सिंघाना. भैसावता खुर्द गांव के एक व्यक्ति ने डम्पर की टंकी से तेल चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि भैसावता खुर्द निवासी रेवन कुमावत ने रिपोर्ट दी है कि मंगलवार को वह डम्पर को अपने घर के पास खड़ा करके उसी में सो रहा था। रात करीबन तीन बजे अचानक आवाज सुनाई दी। आवाज सुन कर उठा और देखा तो तीन-चार युवक उसके डम्पर की टंकी में पाइप लगाकर तेल निकाल रहे थे। उसी दौरान जोर-जोर से आवाज की तो आरोपी तेल का जरीकन लेकर डीजायर गाड़ी में रख कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


नाबालिग को दस्तयाब करने की मांग
पालिकाध्यक्ष हारुन खत्री ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी
बिसाऊ. कस्बे के वार्ड 4 की नाबालिग के अपहरण के मामले को लेकर पालिकाध्यक्ष हारुन खत्री ने पीडि़त परिवार के साथ थाने में जाकर पुलिस को नाबालिग को दो दिन में दस्तयाब नही होने की सूरत में थाने के सामने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। पालिकाध्यक्ष खत्री ने पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि एसपी कलक्टर व मंत्री से भी बात की है दो दिन में रिजल्ट नहीं आया तो हम 36 कौम को साथ लेकर धरना प्रदर्शन व कस्बा बंद करेगे। मामले की जांच कर रहे एएसआई मंगतुराम ने बताया कि पुलिस लड़की को दस्तयाब करने के लिए कई जगह दबिश दे रही है। लड़की के परिजन जिसे नाबालिग बता रहे हैं वो लडकी बालिग है। इसके लिए पुलिस ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद की एक राजकीय स्कूल से एसआर रजिस्टर की प्रमाणित फोटो कॉपी व प्रवेश प्रमाण पत्र मंगवाया है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग