5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैं एसडीएम हूं, फटाफट कागच दिखाओ, नहीं तो…

राजस्थान सरकार लिखी बोलेरो जीप जब्त, तीन गिरफ्तार गाड़ी सवार चिड़ावा निवासी राजेंद्र कुमार ने अपने-आप को एसडीएम बताया तथा दुकान के कागजात मांगे। इस बीच उनके सहयोगी पापड़ा निवासी श्रीराम जो कि अपने आप को एसडीएम का पीए बता रहा था, उसने दुकान की वीडियोग्राफी शुरू कर दी। गाड़ी को झांझोत निवासी ओमप्रकाश चला रहा था। तीनों ने दुकान पर बैठे अभिषेक से बिल व दुकान के कागजात मांगे। कागजात नहीं देने की एवज में कार्यवाही करने की धमकी दी।
2 min read
Google source verification
jhunjhunu news

मैं एसडीएम हूं, फटाफट कागच दिखाओ, नहीं तो...


चिड़ावा.थाने में एक दुकानदार ने तीन जनों के खिलाफ एसडीएम व उनके सहयोगी बनकर धमकाने तथा वीडियोग्राफी करने का मामला दर्ज करवाया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। इस बीच पीडि़त की शिकायत पर तीनों आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कुशलपुरा तन जाखोद निवासी आशीष कुमार ने रिपोर्ट दी।जिसमें बताया कि मंगलवार देर रात करीब नौ बजे एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर तीन जने दुकान पर पहुंचे। गाड़ी सवार चिड़ावा निवासी राजेंद्र कुमार ने अपने-आप को एसडीएम बताया तथा दुकान के कागजात मांगे। इस बीच उनके सहयोगी पापड़ा निवासी श्रीराम जो कि अपने आप को एसडीएम का पीए बता रहा था, उसने दुकान की वीडियोग्राफी शुरू कर दी। गाड़ी को झांझोत निवासी ओमप्रकाश चला रहा था। तीनों ने दुकान पर बैठे अभिषेक से बिल व दुकान के कागजात मांगे। कागजात नहीं देने की एवज में कार्यवाही करने की धमकी दी। जिस पर अभिषेक ने दुकान के मालिक से बात करने की बात कही तथा तथाकथित चालक के मोबाइल से दुकान मालिक से बात करवाई। तीनों ने दुकानदार आशीष को कहा कि जल्दी से दुकान के कागजात लेकर पहुंचो। इस पर दुकानदार ने अपने परिचित वकील से बात की। वकील ने दुकानदार के दिए नंबर पर बात की तो उक्त लोगों ने वकील को भी धमकाया। यहां से तीनों जने चले गए। इस बीच दुकानदार ने पुलिस को एसडीएम बनकर धमकाने के मामले की जानकारी दी।जिस पर एसआइ सुनील कुमार मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा तीनों को दुकान से कुछ ही दुरी से पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से बोलेरो जीप भी जब्त की है। जिसके आगे राजस्थान सरकार लिखा हुआ था। मामले की जांच एएसआइ रोहिताश्व सिंह कर रहे हैं।

बाइक फिसलने से चिड़ासन के युवक की मौत
झुंझुनूं. बाइक सवार होने से गंभीर घायल युवक की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के परिजन ने कोतवाली थाने में मृग दर्ज कराई है।पुलिस के मुताबिक चिडासन निवासी राजेन्द्र जाट (21) बाइक फिसलने से गंभीर घायल हो गया।लोग उसे राजकीय बीडीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग