
ओएमजी! मातृत्व दिवस पर क्या हो गया नवलगढ़ में?
नवलगढ़. एक तरफ जहां रविवार को देश में मदर्स डे मनाया गया वहीं दूसरी तरफ कस्बे में ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया। रविवार रात को केनरा बैंक के पास नागरपुरा की तरफ जाने वाली सड़क पर लावारिस हालत में नवजात बच्ची मिली।
जानकारी के अनुसार केनरा बैंक के पास नागरपुरा की तरफ जाने वाली रोड पर एक कागज के गत्ते में कपड़े में लपेट कर बच्ची को कोई अज्ञात रख गया। सुनसान रास्ता होने व अंधेरे के चलते किसी को यह दिखाई नहीं दी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को कस्बे के राजकीय सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को झुंझुनूं के लिए रवाना किया।
प्रशिक्षित हाथों से प्रसव
चिकित्सकों ने बताया कि दो से तीन दिन पूर्व जन्मी बच्ची का प्रसव किसी प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी ने करवाया है। चिकित्साकर्मियों के अनुसार बच्ची स्वस्थ है।
पहले आ चुके मामले सामने
मलसीर में बंको के कुएं की जाव में छोड़ गए
मलसीसर में बंको के जोहड की गूण में कपड़ों में लिपटी मासूम लावारिस हालत में मिली। नवजात को पहले गला घौंटकर मारने का भी प्रयास किया गया।
घोडीवारा बालाजी मंदिर की सीढिय़ों में मिली
मुकुन्दगढ़ क्षेत्र स्थित घोडीवारा बालाजी मंदिर की सीढिय़ों पर अज्ञात नवजात को छोडकर चले गए थे।बाद में नवजात को राजकीय बीडीके अस्पताल लाया गया।
बड़बर में मिली थी मासूम
बुहाना उपखण्ड के गांव बडबर में भी इस तरह की घटना हुई।जहां पर कोई अज्ञात बालिका को मंदिर की सीढिय़ों पर छोड़ गया।अगले दिन पुजारी पहुंचा तो ग्रामीणों को इसके बारे में बताया।बाद में संक्रमण से पीडि़त नवजात को झुंझुनूं भेजा गया।
सूरजगढ़ प्रधान का उप चुनाव 17 को
झुंझुनूं.सूरजगढ़ पंचायत समिति प्रधान के रिक्त पद का उप निर्वाचन 17 मई को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी रवि जैन ने बताया कि 17 को सुबह 10 बजे बैठक होगी तथा सुबह 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों का प्रस्तुतिकरण किया जा सकेगा। सुबह 11.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। दोपहर एक बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। इसके बाद चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। यदि मतदान आवश्यक हुआ तो दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित होगा। मतगणना एवं परिणाम की घोषणा शाम 5 बजे से या मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात, जो भी पहले हो किया जाएगा। उल्लेखनीय है सुभाष पूनिया पहले प्रधान थे। बाद में विधायक बन गए। उन्होंने प्रधान से इस्तीफा दे दिया। इस कारण अब उप चुनाव होंगे।
Published on:
12 May 2019 10:55 pm
