5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणवां को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपहरण की सूचना ने स्थानीय पुलिस की उड़ाई नींद

बलवंतपुरा फाटक के पास से शेखावाटी एज्यूकेशन सिटी डूंडलोद के चेेयरमैन शीशराम रणवां के अपहरण की सूचना ने पुलिस की परेड करवा दी।
2 min read
Google source verification
delhi police reached at mukundgarh peoples understand the kidnapper

आरोपी को पकडऩे गांव पहुंची दिल्ली पुलिस को ग्रामीणों ने समझा अपहरणकर्ता, जिलेभर में करवाई नाकाबंदी, स्थानीय पुलिस ले गई थाने

मुकुंदगढ़/बगड.

बलवंतपुरा फाटक के पास से शेखावाटी एज्यूकेशन सिटी डूंडलोद के चेेयरमैन शीशराम रणवां के अपहरण की सूचना ने पुलिस की परेड करवा दी। मुकुंदगढ़ थानाप्रभारी रामस्वरूप बराला ने बताया कि रात आठ बजे सूचना मिली कि बलवंतपुरा फाटक के पास से तीन गाडिय़ों में सवार होकर आए कुछ लोगों ने शीशराम रणवां का अपहरण कर ले गए। सूचना के बाद पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी करवाई। इधर, बगड़ में आईटीआई कॉलेज के पास तलाशी कर रही टीम ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो दिल्ली नम्बर की गाड़ी नहीं रूकी। उक्त गाड़ी के पीछे दो गाडिय़ा और चल रही थी, लेकिन वे नहीं रूकी। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया। खुडाना बाइपास तिराहा के पास खड़ी पुलिस ने गाड़ी लगाकर उक्त गाडिय़ों को रूकवाया। जिसमें से एक गाड़ी में कुछ लोगों के साथ शीशराम रणवां बैठे हुए थेे। पुलिस सभी को बगड़ थाने लेकर आई। पूछताछ की तो पता चला की दिल्ली में धोखाधड़ी का एक मामला शीशराम रणवां पर चल रहा है। दिल्ली पुलिस उक्त मामले को लेकर वांरट पर रणवां को गिरफ्तार करने आई और गिरफ्तार कर दिल्ली ले जा रही थी। जानकारी के अनुसार पुलिस ने रणवां पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की बात सामने आई है।

नौ वर्ष बाद महिला वारंटी को जेल
मुकुंदगढ़. चोरी के एक पुराने मामले में करीब नौ वर्ष से फरार चल रही महिला स्थायी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी रामस्वरूप बराला ने बताया कि चोरी के पुराने मामले में वर्ष 2009 से फरार चल रही स्थायी वारंटी बारां जिले के शिशुवाली क्षेत्र के गांव मोगिया सरकंडा निवासी रोशनी उर्फ रमेशी बागरी को पुलिस टीम ने उसके गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपिता को रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से मजिस्ट्रेट के आदेश पर उसको जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एचसी दयाराम, महिला कांस्टेबल सुमित्रा व कांस्टेबल प्रमोद कुमार शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग