
सूरजगढ़ क्षेत्र में वर्तमान में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की कोई भी बस सेवा नहीं है। इससे जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोग बार-बार बस सेवाएं शुरू करवाने जाने के लिए गुहार लगा चुके हैं। चेयरमैन पुष्पा गुप्ता की ओर से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को पत्र भेजा है। पत्र में बताया है कि सूरजगढ़ से दादरी होते हुए दिल्ली, झुंझुनूं-दिल्ली वाया सूरजगढ़ बस, खेतड़ी से वाया सिंघाना-बुहाना सूरजगढ़-सीकर, खेतड़ी-हिसार वाया सिंघाना-बुहाना सूरजगढ़-पिलानी-राजगढ़-हिसार के लिए व खेतड़ी-हिसार वाया सिंघाना-बुहाना सूरजगढ़-पिलानी-राजगढ़-हिसार बस सेवा शुरू कराई जाए। इसके अलावा खेतड़ी भिवानी वाया सिंघाना-बुहाना सूरजगढ़-लोहारू भिवानी व खेतड़ी-हिसार वाया सिंघाना-बुहाना सूरजगढ़-पिलानी-राजगढ़-हिसार बस सेवा शुरू की जाए।
Published on:
27 Sept 2024 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
