4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुंझुनूं में शुरूआती रूझान में दो जगह कांग्रेस, एक जगह भाजपा आगे

www.patrika.com/jhunjhunu-news/
less than 1 minute read
Google source verification
election reslut news in jhunjhunu

election reslut news in jhunjhunu

झुंझुनूं. विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरूआती रूझान आने शुरू हो चुके हैं। शुरूआती रूझान में दो जगहो पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई है तो एक जगह का भाजपा ने बढ़त बनाई है। खेतड़ी से कांग्रेस के डॉ. जितेंद्र सिंह, नवलगढ़ से कांग्रेस के डॉ. राजकुमार शर्मा व पिलानी से भाजपा के कैलाश मेघवाल आगे चल रहे हैं। जिले के खेतड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस के डॉ. जितेंद्रसिंह 400 आगे चल रहे हैं। वहीं नवलगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के डॉ. राजकुमार शर्मा 1100 वोटों से आगे चल रहे हैं। पिलानी विधानसभा सीट से भाजपा के कैलाश मेघवाल 50 वोटों से आगे चल रहे हैं। इधर, सुबह नौ बजे तक मंडावा विधानसभा सीट के डाक मतपत्रों की गितनी का काम ही जारी रहा। शुरूआती रूझान आने के साथ ही समर्थकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। वहीं पिछे चल रहे प्रत्याशियों के समर्थकों में मायूसी छाने लगी है। मतगणना सुबह ठीक आठ बजे शुरू हुई। डाक मत पत्रों व इवीएम के मतों की गणना अलग-अलग शुरू हुई। सभी के लिए अलग-अलग टेबल लगाई गई है। परिणाम ग्यारह बजे बाद से आने शुरू हो जाएंगे। इससे पूर्व सोमवार को प्रत्याशियों के मतगणना एजेंटों को प्रत्याशियों व एक्सपर्ट ने गणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। चुनाव परिणामों की पल-पल की जानकारी देने के लिए शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर डिस्पले स्क्रीन लगाए गए हैं। इनमें गांधी चौक पार्क, रोडवेज बस स्टेण्ड व मंडावा मोड शामिल हंै।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग