
election-result-news-in-jhunjhunu
झुंझुनूं. झुंझुनूं जिले की सात विधानसभा सीटों के शुरूआती रूझान आने शुरू हो गए हैं। जिसमें तीन सीटों पर कांग्रेस, तीन सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। पिलानी विधानसभा सीट पर भाजपा व कांग्रेस में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। यहां पर कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा आगे निकल रही है। शुरूआती रूझान आने के साथ ही समर्थकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। शहर में लोग दुकानों, घरों आदि में टीवी के आगे बैठकर चुनाव परिणाम देख रहे हंै। वहीं उदयपुरवाटी में भी भाजपा व बसपा में कांटे की टक्कर चल रही है। अब तक मिली जानकारी में बसपा के राजेन्द्र गुढ़ा भाजपा के शुभकरण चौधरी से 1099 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक सबसे ज्यादा लीड नवलगढ़ से कांग्रेस के डॉ. राजकुमार शर्मा को मिली है। उन्हें 12 से ज्यादा की लीड बना चुके है। वहीं पिलानी से भाजपा के कैलश मेघवाल 907 वोटो की लीड के साथ आगे चल रहे हैं।
स्थान पार्टी बढ़त
नवलगढ़ कांग्रेस 12733
झुंझुनूं कांग्रेस 9026
मंडावा कांग्रेस 1573
खेतड़ी भाजपा 3200
सूरजगढ़ भाजपा 4779
पिलानी भाजपा 907
उदयपुरवाटी बसपा 1099
Published on:
11 Dec 2018 12:04 pm
