5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिलानी में कांग्रेस विजयी, जेपी चंदेलिया विजयी

www.patrika.com/jhujhunu-news/
2 min read
Google source verification
election result news in jhunjhunu pilani

election result news in jhunjhunu pilani

झुंझुनूं. पिलानी विधानसभा सीट से कांग्रेस के जेपी चंदेलिया विजयी हुए हैं। इससे पहले यह सीट भाजपा के पास थी। वहीं उदयपुरवाटी विधानसभा सीट फिर से बसपा के खाते में गई है। बसपा से राजेंद्र सिंह गुढ़ा विजयी हुए हैं। वे पहले भी बसपा से जीत कर राज्यमंत्री रह चुके हैं। वहीं अन्य सीटों पर मतगणना का दौर जारी है। रूझानों के अनुसार झुंझुनूं, नवलगढ़ सीट पर कांग्रेस जीत तय मानी जार रही है। वहीं खेतड़ी व सूरजगढ़ में भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। इससे पूर्व विधान सभा चुनावों की मतगणना जिला मुख्यालय पर सेठ मोतीलाल पीजी कालेज में हुई। जहां सभी की नजरे टिकी रही। कई दौर में हुई मतगणना में हर दौर में रोचकता बनी रही। जिले में नवलगढ़ सीट का रूझान तीसरे दौर से ही एक तरफ जाता दिखाई दिया। अन्य दौर में भी कांग्रेस के राजकुमार शर्मा लगातार बढ़त बनाए रहे। जिससे उनकी जीत तय नजर आने लगी। इसके अलावा उदयपुरवाटी में भाजपा के शुभकरण चौधरी व बसपा के राजेन्द्र गुढ़ा के बीच भी कांटे की टक्कर रही। कभी राजेन्द्र गुढ़ा आगे निकल गएतो कई बार भाजपा के शुभकरण चौधरी आगे निकल गए। परिणाम आने तक तो दोनों में जीत का अंतर पांच सौ मतों का ही रह गया। अंतत जीत बसपा के राजेन्द्र गुढा को मिली।
इसी प्रकार पिलानी सीट में भी सभी दौर में कांग्रेस के जेपी चंदेलिया व भाजपा के कैलाश मेघवाल में कांटे का मुकाबला देखने को मिला। कई बार जहां जीत का अंतर सौ से दो सौ मतों का रहा वहीं बाद में यह अंतर दस हजार तक पहुंच गया।
समर्थकों बढ़ती रही धड़कन
जैसे-जैसे रूझान आते गए, समर्थकों की दिल की धड़कन भी बढ़़़ती रही। कभी भाजप आगे होती तो कभी कांग्रेस। वहीं उदयपुरवाटी में कभी बसपा तो कभी भाजपा आगे। दोनों के बीच कई बार दोनों में 100 से कम की बढ़त का अंतर रहा।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग