5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेलों में भी सुनहरा भविष्य-सोनिया चहल

www.patrika.com/jhunjhunu-news/
2 min read
Google source verification
Golden Future in Games- Sonia Chahal

Golden Future in Games- Sonia Chahal


नवलगढ़. डूण्डलोद स्थित डूंडलोद पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ बुधवार को हुआ। महिला विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप-2018 में रजत पदक विजेता सोनिया चहल ने मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलों में भी सुनहरा भविष्य है। इसलिए विद्यार्थी खेलों में बढचढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा को साबित करें। उन्होंने कहा कि राजस्थान एवं शेखावाटी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां की मिट्टी ने अन्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। जितनी पहचान एक विद्यार्थी को खेल में मिल सकती और खेल के द्वारा देश का नाम रोश न किया जा सकता है वो अपने आप में अनुकरणिय होता है। यदि विद्यालय स्तर पर अच्छे कोच एवं सुविधाएं मिले तो निश्चित ही देश में अच्छे खिलाडिय़ों की कमी नहीं रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक एसएस रणवा ने की। विशिष्ट अतिथि हरियाणा के बैडमिन्टन चैम्पियन सुखवेन्द्र सिंह, सुशील बामल थे। सचिव बीएल रणवा व प्राचार्य जी. प्रकाश ने अतिथियों का स्वागत किया।
बास्केटबाल प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
झुंझुनूं. मंडावा रोडस्थित शेखावाटी पब्लिक स्कूल हेतमसर में छात्र वर्ग14 व 17 वर्ष की बास्केटबाल प्रतियोगिता बुधवार से शुरू हुई। मुख्य अतिथि जिला बास्केटबाल सचिव डॉ. सुशील यादव थे।विशिष्टअतिथि डायरेक्टर संतोष मित्तल, निर्मला देवी, सुधांशु शर्मा, नरेंद्र वर्माव नरेंद्र पुरोहित थे।बुधवार को हुए मैच में इनवेंसन बास्केटबाल एकेडमी जयपुर ने शेखावाटी पब्लिक स्कूल तथा प्रिंस स्कूल सीकर ने एआईजीएस दोरासर को हराया। प्रिंसीपल राकेश लांबा ने बताया कि गुरुवार को सेमीफाइनल मैच होगा।

खेतड़ी. अवाना क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में बुधवार को बसई स्थित पीला जोहड़ा खेल मैदान में अवाना क्रिकेट कप 2018 प्रतियोगिता का समारोह पूर्वक शुभारम्भ हुआ। समारोह में छोटेलाल पहलवान मुख्यअतिथि थे तथा अध्यक्षता पूर्व प्रधान धूड़ाराम अवाना ने की। संयोजक फौजी मायाराम अवाना ने बताया कि प्रतियोगिता में 24 टीम भाग ले रही है।
उद्घाटन मैच टीबा बी व बिस्सा टीमो के मध्य खेला गया। जिसमे टीबा की टीम विजेता रही। इस अवसर पर कृष्ण, सतपाल, विजेन्द्र लारा सहित दर्जनों नवयुवक उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग