
good news for Railway passenger
झुंझुनूं. ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने के साथ ही रेलवे का यात्रीभार भी बढ़ गया है। रेलवे (Railway) की ओर से यात्रियों ( passenger ) की सुविधाओं में भी लगातार विस्तार किया जा रहा है ताकि यात्रियों को सफर में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म ( Destination Alert Wake Alarm ) की सेवा शुरूकर रखी है।
इस सेवा के तहत रेलवे यात्रियों को उनका निर्धारित स्टेशन आने से आधा घंटे पहले मैसेज के माध्यम से स्टेशन की जानकारी उपलब्ध करवाता है, जिससे यात्री अपने निर्धारित स्टेशन पर उतर सके। जानकारी के अनुसार रात के समय सफर करते समय कई बार यात्री की नींद नहीं खुल पाती है। जिसके चलते वे निर्धारत स्टेशन से उतरने के बजाए दूसरे स्टेशन पर उतरना पड़ता है। वहीं ग्रीष्मकालीन अवकाश में बाहर घूमने जाने वाले यात्रियों को निर्धारित स्टेशन का पता नहीं होता, जिसके चलते वे कई बार अन्य यात्रियों से इसकी जानकारी लेते रहे हैं। ऐसे में इस सुविधा से यात्रियों को काफी लाभ मिल सकता है।
ऐेसे उठाए अलर्ट मैसेेज सुविधा का लाभ
यात्री को उक्त सुविधा का लाभ लेने के लिए 139 नम्बर पर कस्टम केयर के प्रतिनिधि से बात करनी होगी। कस्टम केयर प्रतिनिधि को पीएनआर व मोबाइल नम्बर बताने होंगे। दोनों नम्बरों की पुष्टि होने के बाद यह सुविधा मिलेगी। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यात्री को चार्ज भी वसूला जाएगा। प्रति अलर्ट एसएमएस के लिए तीन रुपए का चार्ज देना होगा। वहीं कॉल के लिए भी शुल्क लगेगा। यात्री के पास 139 नम्बर से फोन या मैसेज आएगा। उसे रिसीव करने पर पहले भाषा का चयन करना होगा। इसके बाद डेस्टिनेशन अलर्ट के लिए पीएनआर नम्बर यात्री से पूछा जाएगा। जिसे डायल करने के बाद वह सत्यापित होने पर उसे गंतव्य स्टेशन के लिए अलर्ट फीड कर दिया जाएगा। इसके बाद यात्री का स्टेशन आने से आधा घंटा पूर्व अर्लट का मैसेज आ जाएगा।
Updated on:
29 May 2019 12:18 pm
Published on:
29 May 2019 12:18 pm
