6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी कर्मचारी यूं लगा रहे हैं सरकार को चूना…

मजेदार बात तो ये है कि इस बात की जानकारी नगरपालिका इओ को नहीं थी।
less than 1 minute read
Google source verification
jhunjhunu

Government employees are Lime government ..


नवलगढ़. नगरपालिका के सफाई कर्मचारी कस्बे में निजी प्लाट से कचरा उठा रहे हैं। इस कार्य में नगरपालिका के संसाधनों को भी काम में लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को कस्बे की नेताजी गली में एक निजी प्लाट में पड़े झाड़ झंखाड़ को न सिर्फ खुद ही उठाया बल्कि उसे नगरपालिका के ट्रैक्टर में डाला भी। प्लाट से एक ट्रॉली कचरा उठाया गया। मजेदार बात तो ये है कि इस बात की जानकारी नगरपालिका इओ को नहीं थी। इसकी शिकायत जब नगरपालिका इओ राकेश रंगा को की गई तो उन्होंने इस बात की जानकारी होने से इंकार कर दिया।

Read More: सरकार ने किया शिक्षा का भगवाकरण... तारिगामी


जैसे ही इसकी जानकारी इओ तक पहुंची तो कर्मचारियों ने अपना बचाव करते हुए प्लाट से कचरा उठवाने वाले व्यक्ति की तुरंत २०० रुपए की रसीद काट दी। इओ ने बताया कि डोर टू डोर कचरा उठाने का नियम है। यदि निजी प्लाट के अन्दर जाकर उससे कचरा उठवाया है तो गलत है। हालांकि प्लाटसे कचरा उठवाने वाले से २०० रुपए वसूल कर इसकी रसीद काट दी
गई है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग