12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फोन पर कहा: खेत में लोहे के बक्से में मेरे पोते का शव है, बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर देना

थानाक्षेत्र के गांव ढकरवाला में चार साल के मासूम की हत्या कर शव लोहे के बक्से में बंद कर खेत में रख दिया गया।

2 min read
Google source verification
murder.jpg

पिलानी। थानाक्षेत्र के गांव ढकरवाला में चार साल के मासूम की हत्या कर शव लोहे के बक्से में बंद कर खेत में रख दिया गया। बक्से में मासूम का शव होने की सूचना उसके दादा ने खेत मालिक को दी। पुलिस को बच्चे के दादा पर ही हत्या का शक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि सूरजगढ़ रोड पर ढकरवाला गांव के एक खेत मालिक भूपेश को उनके खेत में काम करने आए पश्चिम बंगाल के मजदूर सुरेश ने फोन पर सूचना दी कि खेत में लोहे के बक्से में उसके पोते सूर्या का शव है, आप उसका अंतिम संस्कार कर देना। इसकी सूचना खेत मालिक ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोहे के बक्से को खोलकर देखा तो उसमें चार साल के बच्चे का शव मिला। पुलिस ने शव पिलानी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। बच्चे की हत्या का शक उसके दादा सुरेश पर जताया जा रहा है। सुरेश महीने भर पहले पत्नी के साथ पश्चिम बंगाल से यहां कपास बिनाई का कार्य करने देवरोड गांव आया था। शनिवार शाम से सुरेश व उसकी पत्नी गायब है।

यह भी पढ़ें- Assembly Elections 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज देंगे कई बड़ी सौगात


बच्चा है पोस्टमार्टम मत कराना
फोन करने वाले मजदूर सुरेश ने फोन पर खेत मालिक से बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही। वह कह रहा है कि उसके पोते की चीरफाड़ मत कराना। क्योंकि वह बच्चा है। खेत मालिक भूपेश को सुरेश ने दो बार फोन किया और दोनों बार अलग-अलग बात बताई। एक बार तो कहा कि गलती से मैंने सूर्या को मार दिया है। जबकि दूसरी बार कहा कि वह अपने आप ही चाय-दूध पीकर मर गया। उसकी मजदूरी के बकाया पैसे भी उसके खाते में डाल देना। जब खेत मालिक भूपेश ने पूछा कि आपकी पत्नी रोशनी देवी कहां है तो कहा कि मुझे नहीं पता। वह भी इधर-उधर कहीं गई होगी। रात के समय शराब के नशे में यह काम हो गया और मैं यहां से निकल गया हूं। सुरेश शनिवार शाम 7:30 बजे खेत मालिक के घर पर कपास देने गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है।

यह भी पढ़ें- प्रमुख मसाला फसल जीरा में फिर तेजी, एक झटके में इतने रुपए हुआ महंगा, बिगड़ेगा रसोई का बजट

पिलानी से खरीदी सुरेश ने सिम
खेत मालिक भूपेश महीने भर पहले कपास की बिनाई के लिए लोहारू स्टेशन से एक पति-पत्नी को लेकर आया था। उन्होंने अपने आप को पश्चिम बंगाल का बताया और साथ में आए बच्चे को अपना पोता बताया। भूपेश के खेत पर सुरेश उसकी पत्नी रोशनी और उसका पोता सूर्या रहते थे। सुरेश ने पिलानी के भगत सिंह सर्किल स्थित एक मोबाइल की दुकान से सिम कार्ड खरीदा। सुरेश के पास दो आधार कार्ड थे। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि उसने फर्जी आधार कार्ड से सिम खरीदा है या सही नाम से।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग