6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंघाना में शादी में आए इटली से मेहमान…

इटली की हैनी, टिगर, दोरोतेया व सबीना पहुंची। ये चारों भारत मे पहली बार आये है। ये जैसे ही सिंघाना पहुंचे तो इन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इन्होंने भारतीय व्यंजनों का भी मजा लिया।
less than 1 minute read
Google source verification
jhunjhunu

jhunjhunu

झुंझुनूं. झुंझुनूं जिले के सिंघाना में श्याम सुंदर के बेटे कर्ण रोहिल्ला की शादी में शामिल होने के लिए इटली से मेहमान आए। इटली की हैनी, टिगर, दोरोतेया व सबीना पहुंची। ये चारों भारत मे पहली बार आये है। ये जैसे ही सिंघाना पहुंचे तो इन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इन्होंने भारतीय व्यंजनों का भी मजा लिया।


भारतीय संस्कृति को जाना


शादी में शामिल हुए इटली के मेहमान भारतीय संस्कृति के अनुसार शादी के रीति रिवाजों को जाना। वहीं भारतीय संस्कृति के अन्य रीति रिवाज को जाना। शादी में शामिल होने आई इटली की दोनों महिलाएं भारतीय पहनावे के अनुसार साड़ी पहनकर बारात में शामिल हुए। वहीं एक पुरुष ने साफा व शेरवानी पहनी।


पिता-पुत्र इटली में करते है जॉब


सिंघाना निवासी श्याम सुंदर रोहिल्ला व उनके पुत्र कर्ण रोहिल्ला इटली में रहकर काम करते है। श्याम सुंदर पिछले 10 व उनके बेटे कर्ण दो साल से इटली में रहकर काम रहे है। इटली से आये विदेसी मेहमान 27 जनवरी तक सिंघाना में रहेंगे। इन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति को जानने के लिए सात समुन्द्र पार से यहाँ आये है। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति के अनुसार हो रही शादी व पहनावे से काफी खुश हुए।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग