5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव से पहले वारदात को अंजाम देने हथियार सहित घूूम रहा आदतन अपराधी साथियों सहित गिरफ्तार

ttps://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
हथियार सहित घूूम रहा आदतन अपराधी साथियों सहित गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव से पहले वारदात को अंजाम देने हथियार सहित घूूम रहा आदतन अपराधी साथियों सहित गिरफ्तार

झुंझुनूं.
लोकसभा चुनावों से पहले किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जीप में सवार एक आदतन अपराधी सहित चार जनों को सदर पुलिस ने सोमवार रात बाकरा गैस प्लांट के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके कब्जे से चार देशी कट्टे, नौ जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई सीओ सिटी ममता सारस्वत के नेतृत्व में की गई।

सीओ सिटी ममता सारस्वत ने बताया कि सदर पुलिस में तैनात कांस्टेबल चैनाराम को आदतन अपराधी उदावास निवासी कपिल जाट (32) व उसके साथियों के किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए हथियारों से लैस होकर घूमने की सूचना मिली थी। इसकी सूचना कांस्टेबल ने उच्चाधिकारियों को दी। इस पर उनके नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए कपिल सहित उदावास के रामोतार, नरेन्द्र व तेजपाल को गिरफ्तार किया। सीओ सिटी सारस्वत ने बताया कि आरोपित कपिल के खिलाफ मारपीट, हत्या, लूट आदि के आठ मामले दर्ज हैं।

सीआइ शंकर लाल छाबा ने बताया कि आरोपित को मंगलवार शाम को न्यायालय में पेश किया। जहां कोर्ट ने पूछताछ के लिए आरोपित को तीन दिन के पीसी रिमांड पर सौंपा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी सदर थाने के कांस्टेबल चैनाराम की सूचनाओं पर पुलिस कई आदतन अपराधियों को जेल पहुंचा चुकी है।

गुडगांव से रुपए से भरी गाड़ी लेकर भागा था
पुलिस के मुताबिक आरोपित कपिल गुडगांव में एटीएम में रुपए डालने जाने वाली जीप चलाता था। एक दिन बैंक कर्मी करीब 40 लाख रुपए एटीएम में डालने के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान मौका देखकर आरोपित रुपए से भरी हुई जीप को लेकर भाग गया था।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग