
झुंझुनु
उदयपुरवाटी। शाकम्भरी में शनिवार देर शाम तेज बरसात हुई। बरसात के बाद आई नदी में 3 वाहन समेत 7 श्रद्धालू बह गए। ये श्रद्धालु नेपाल के काठमांडू व दिल्ली से है। इन्हें हरियाणा के नारनोल से आये श्रद्धालुओं के एक दल के सदस्यों ने बचाया। इनके चिल्लाने की आवाज सुनकर दल के सभी सदस्य दौड़कर पहुंचे और सुरक्षित निकाला। बहने वालो में 6 श्रद्धालु नेपाल से है व चालक दिल्ली से है।
नेपाल के काठमांडू से प्रवासी प्रवीण का परिवार आज माता के दर्शन को आया था। सभी को रात 11 बजे सीकर के अस्पताल में उपचार के लिए एम्बुलेंस से भेजा गया है। दिल्ली की इनोवा डीएल 7cf 9000 नम्बरों की गाड़ी में यह परिवार आया था। कार को दिल्ली निवासी चालक आलोक चला रहा था। कार में 3 बच्चे, 2 महिला व चालक के अलावा प्रवासी प्रवीण था। इसके अलावा एक अन्य डीआई जीप व केम्पर भी पानी के तेज बहाव में बह गई।
ये है बचाव दल के फरिश्ते
चिल्लाने की आवाज सुनकर हरियाणा के नारनोल निवासी डॉक्टर अनसून, नवीन शर्मा, पंकज शर्मा व उधर से ही गुजर रहे कोट बांध के योगीजीवन नाथ महाराज इन श्रद्धालुओं के लिए फरिश्ते की तरह बनकर आये और बमुश्किल उन्हें मानव श्रखला बनाकर निकाला। चौकी इंचार्ज महावीर ने बताया कि सभी को सीकर भेज दिया है।
पढ़ें अन्य खबर...
डरा-धमकाकर चार साल से दुष्कर्म करने का आरोप
झुंझुनूं. एक युवती ने कलक्टर के मॉर्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर एक युवक पर डरा-धमकाकर चार साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने बताया कि गांव उरीका का एक युवक डरा धमकाकर चार साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। किसी को बताने पर विडियो वायरल करने के लिए धमकाता है। दस दिन पहले रात को घर आकर मोबाइल ले गया। पीडि़ता ने बताया कि उसकी सगाई हो चुकी है। सगाई तोडकऱ आरोपित स्वयं से शादी करने का दबाव बना रहा है।
Published on:
19 Aug 2018 04:11 am
