4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘विकास मील का पत्थर, जनता बोली ‘नजर क्यों नहीं आता

www.patrika.com/jhunjhunu-news/
2 min read
Google source verification
jago janmat yatra in jhunjhunu

jago janmat yatra in jhunjhunu


झुंझुनूं. राजस्थान पत्रिका की ओर से शुरू की गई जागो जनमत यात्रा गुरुवार को मंडावा व झुंझुनूं पहुंची। यात्रा के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कर सभी को वोट डालने के लिए शपथ दिलाई गई। मंडावा के बाद यात्रा झुंझुनूं के इंदिरा नगर स्थित सामुदायिक विकास भवन पहुंची। जहां पर आए जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों से आमजन से पांच साल में कराए गए विकास कार्यों के बारे में सवाल-जवाब किया। आमजन ने सीवरेज प्रोजेक्ट में हो रही देरी के बारे पूछा।आमजन का सवाल था कि एक दशक से यह प्रोजेक्ट रेंग रहा है। ऐसे में भाजपा से विश्वम्भर पूनियां ने कहा कि भाजपा की जब से सत्ता आई है तब से विकास को पंख लगे हैं। कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान सीवरेज कार्यों में खासा रूचि नहीं दिखाई गई। अब दो महीने में यह प्रोजेक्ट पूरा होने वाला है। जिला परिषद सदस्य दिनेश सुंडा ने कहा पांच साल के दौरान जिले की जनता विकास को तरस गई है। बिजली-पानी, सड़कें आदि की समस्या से आज भी दुखी हैं। किसानों की कोई सुनवाई नहीं होती है। किसान बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर बहुत परेशान है। अस्पतालों में स्टाफ तक नहीं है। सीकर व चूरू को मेडिकल कॉलेज दे दिया गया। जबकि झुंझुनूं से इसको वंचित रखा गया। विकास के नाम पर केवल आंकड़े पेश किए जाते हैं। मनोज मील ने कहा कि अगर पांच साल में विकास होता तो दिखना चाहिए था। कुंभाराम लिफ्ट कैनाल का पानी २०१६ में लोगों को मिल जाना चाहिए था। लेकिन मलसीसर में डेम बनाने में भ्रष्टाचार हुआ। जिसका नतीजा यह रहा कि वह टूट गया। मील ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी को खेल संस्थान में बदल दिया है। जबकि ओएसडी तक नियुक्त कर दिए थे और अब खेल संस्थान का भी कोई अता-पता नहीं है। शिक्षक नेता राजकुमार मूंड ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए हैं। कुछ कमियां भी अखर रही है।डा. अनिल खींचड़ ने कहा कि बड़ी संख्या में आज भी युवा बेरोजगार हैं। अधिकांश भर्तिया कोर्टमें अटका दी गई। दोरासर सरपंच अर्जुनसिंह ने कहा कि भाजपा ने गुणात्मक विकास कार्य कराए हैं। सैनिक स्कूल शुरू हो चुका है और गांव-ढाणियों को सड़कों से जोड़ा जा चुका है। संजय पारीक ने कहा कि जनता जब विकास के मुददे उठाते हैं तो लडऩे-लड़वाने पर उतारू हो जाते हैं। यात्रा के दौरान सत्यदेव दडिय़ा,जितेंद्र ढंढ, उमाशंकर महमियां, पार्षद मनोज कुमावत, महेश बसावतिया, संत कुमार निर्मल, श्यामसुंदर शर्मा, ओमप्रकाश लोयल, रोहित चौधरी, रणवीर चौधरी, विनित चौधरी, रजनीश आदि ने शहर से जुड़े मुददों पर सवाल-जवाब किए।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग