4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंदे पानी की समस्या का हल हो

www.patrika.com/jhunjhunu-news/
2 min read
Google source verification
jago janmat yatra in mandawa

jago janmat yatra in mandawa

मंडावा. राजस्थान पत्रिका की ओर से शुरू की गई जागो जनमत यात्रा ने मंडावा के फतेहपुर बाइपास रोड स्थित राज रणवीर होटल परिसर में पहुंचकर अधिकाधिक मतदान करने लिए आमजन को जागरूक किया। वहीं मतदाताओं ने लोकतंत्र के शुद्धिकरण को लेकर निर्भीक होकर स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में सहभागी बनने तथा ईमानदार व स्वच्छ छवि के उम्मीदवार का चयन करने की शपथ ली। शिवभगवान सोनी ने शपथ दिलवाई। इससे पहले जनमत यात्रा के दौरान क्षेत्र में विकास व जन मुद्दों चर्चा हुई तो सामने आया आया कि सालों पुरानी गंदे पानी की समस्या आज भी बरकरार है। ड्रेनेज की सुविधा नहीं है। इस समस्या का सामाधान होना चाहिए। मोहम्मद आमीन कारी, गणपत मौजास व नरेश कुमार सोनी ने कहा कि कस्बे के वार्ड 11,12 व 13 में गंदे पानी निकासी की समस्या है। क्षेत्र में धरातल पर कोई विकास नजर नहीं आता है। इसके अलावा लोगों ने कस्बे से जुड़ी अन्य समस्याएं भी उठाई। रामप्रताप गढ़वाल, संजय मील व संजय परिहार ने कहा कि गत पांच साल में विकास हुआ है। क्षेत्र के मलसीसर में सरकारी कॉलेज, गांवों में गौरव पथ, गांव -गांव में सड़के व श्मशान भूमि की चार दीवारी सहित अनेक विकास कार्य हुए हैं। इस दौरान दिनेश कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुलहरी, अम्मीलाल, राजपाल दूलड़, चंदगीराम तेतरा, रवि मिश्रा, सरपंच अशोक सिंह दिनवा, सुनील कुमार, शेरसिंह, किशोरसिंह तेतरा, इन्द्राज चाहर, मधु स्वामी, शीशराम बुरडक सहित अनेक लोगों ने सवाल-जवाब किए।
मंडावा. राजस्थान पत्रिका की जागे जनमत यात्रा के दौरान फेक न्यूज के बारे भी विस्तार से जानकारी दी गई। फेक न्यूज से सतर्क रहकर अधिकाधिक मतदान करने का संकल्प लिया गया। मतदाताओं ने कहा कि फेक न्यूज वायरल होना समाज के लिए घातक है। इसलिए फेक न्यूज पर प्रतिबंध होना चाहिए और फेक न्यूज चलाने वाले पर सख्त कारवाई होनी चाहिए। न्यूज की जांच करने के बाद ही वायरल करनी चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग