जांच में पाया कि मृत सिपाही का पहला जीवित प्रमाण पत्र राज. सी. से. स्कूल, कोरियावास के प्रिंसिपल अनिल कुमार द्वारा जारी किया गया। दूसरे वर्ष का प्रमाण पत्र एबीएम स्कूल, कुलताजपुर से प्राप्त किया गया, जबकि तीसरे वर्ष का प्रमाण पत्र जीएचके कारोता स्कूल के तथाकथित हेडमास्टर अमित यादव से बनवाया गया। जबकि स्कूल में अमित कुमार नामक कोई हेडमास्टर आज तक नहीं रहा है।