6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुंझुनूं के जवान का अंतिम संस्कार, होली के दिन घर पर फोन कर बोला- यहां सब राजी खुशी है और कुछ देर बाद ही आ गई बुरी खबर

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में सीआरपीएफ के एक जवान की ओर से चलाई गई गोली से गांव बड़वासी निवासी हेडकांस्टेबल पोकर मल भी मौत का शिकार हो गए। गांव के श्मशान घाट में पोकरमल की ससम्मान अंतेष्टि की गई। सैनिकों की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में सीआरपीएफ के एक जवान की ओर से चलाई गई गोली से गांव बड़वासी निवासी हेडकांस्टेबल पोकर मल भी मौत का शिकार हो गए। गांव के श्मशान घाट में पोकरमल की ससम्मान अंतेष्टि की गई। सैनिकों की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

झुंझुनूं के जवान का अंतिम संस्कार, होली के दिन घर पर फोन कर बोला- यहां सब राजीखुशी है और कुछ देर बाद ही आ गई बुरी खबर

नवलगढ़.

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में सीआरपीएफ के एक जवान की ओर से चलाई गई गोली से गांव बड़वासी निवासी हेडकांस्टेबल पोकर मल भी मौत का शिकार हो गए। पोकरमल सीआरपीएफ में 187 बटालियन में हेडकांस्टेबल के पद पर उधमपुर में कार्यरत थे। उन की मौत की सूचना जैसे ही घर व गांव में पहुंची तो हर किसी की आंखे नम थी। गांव में मातम पसर गया। शुक्रवार सुबह सीआरपीफ के अधिकारी पोकर मल का शव लेकर गांव बड़वासी पहुंचे। पोकर मल का शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के श्मशान घाट में पोकरमल की ससम्मान अंतेष्टि की गई। सैनिकों की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सीआरपीएफ के अजमेर डीआईजी अनिल ढोंडियाल समेत अन्य सीआरपीएफ के अधिकारियों ने पोकर मल के शव पर पुष्पचक्र अर्पित किए। शव लेकर आए सैनिकों ने बताया कि बुधवार रात को केम्प में यह घटना हुई थी।

अंतिम यात्रा में उमड़ा गांव

मृतक पोकर मल अपने परिवार में चार भाई थे। वह तीसरे नम्बर का था। पोकर मल के दो लडक़े हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार दुखी है। परिजनों के अनुसार पोकर मल से होली वाले दिन रात को फोन से बात हुई थी। तब राजीखुशी था। लेकिन कुछ देर बाद ही यह घटना हो गई। पोकर मल की अंतिमयात्रा में पूरा गांव उमड़ पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग