5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुंझुनूं में लुटेरी दूल्हन ने ठगे दो लाख रुपए

झुंझुनूं. शादी का झांसा देकर एक युवक से धोखाधड़ी कर दो लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। दो माह बाद ठग दूल्हन जाने की जिद करने लगी। दबाव में लेकर पूछताछ करने पर सारी सच्चाई बताई।
2 min read
Google source verification
jhunjhunu news

झुंझुनूं में लुटेरी दूल्हन ने ठगे दो लाख रुपए

झुंझुनूं. शादी का झांसा देकर एक युवक से धोखाधड़ी कर दो लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। दो माह बाद ठग दूल्हन जाने की जिद करने लगी। दबाव में लेकर पूछताछ करने पर सारी सच्चाई बताई। अब धोखे का पता चलने पर पीडि़त युवक के पिता ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

बगड़ रोड निवासी बिड़दीचंद ने ज्ञापन में बताया कि रेखावाला ढाणी निवासी महेन्द्र ने उसके बेटे मोहरसिंह का विवाह करवाने का प्रस्ताव रखा। उसने बताया कि लड़की का परिवार पश्चिम बंगाल में निवास करता है। करीब दो माह पहले मंदिर में शादी करवा दी। इसकी ऐवज में पीडि़त से दो लाख रुपए ले लिए।

पहले रचा चुकी है शादी
करीब एक सप्ताह पहले विवाहिता घर जाने की जिद पर अड़ गई। लेकिन पीडि़त के बेटे मोहरसिंह ने भेजने से इंकार कर दिया। दबाव बनाने पर विवाहिता ने बताया कि उसका असली नाम सोनाली नहीं होकर सुफिया बानो है, उसके चार बच्चें है व शादी दिल्ली निवासी राहुल से शादी हो चुकी है। उसने बताया कि शादी करवाने वाली उषा प्रसाद उसकी सास है, जो कि पहले दो बार रुपए लेकर शादी करवा चुकी है। शादी करवाने वाले रिश्तेदार ने मामले में किसी प्रकार की मदद से इंकार कर दिया है।

----------------------------------------------------

केड़ सरपंच उसके पति व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज
गुढ़ागौडज़ी. थाने में एक जने ने इस्तगासे से केड़ सरपंच, उसके पति व ससुर पर खड़ी फसल नष्ट कर देने, तोड़-फोड़ करने व जबरन रास्ता निकाल देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि कीरों की ढ़ाणी निवासी फुलाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि केड़ सरपंच गीतादेवी उसका पति केदार सिंह, व ससुर चौथमल सहित 15-20 अन्य जनों ने एक राय होकर उसके खेत के चारों ओर सुरक्षा के लिए लगाई लोहे की तारबन्दी उखाड़ी दी। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि सरपंच ने उसके खेत में से कटान का रास्ता नहीं होने के बावजूद जबरन जेसीबी चलाकर रास्ता निकाल दिया।

-------------------------------------------------------

बड़वाली ढाणी के पास मिला थैला, रुपए गायब
- बीओबी बैंक से 50 हजार रूपए की चोरी का मामला
उदयपुरवाटी. घूमचक्कर के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से पचास हजार रूपए से भरा बैग गायब होने के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस को शाकंभरी रोड स्थित बड़वासी ढाणी के पास झाडिय़ों के पास से बैग बरामद हुआ है। हालांकि बैग से पूरी रकम गायब है। गौरतलब है कि बुधवार को बैंक के बीसी ईमित्र काउंटर से एक युवक ने संचालक विकास मीणा का रुपयों से भरा थैला गायब कर लिया था। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग