5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ससुर साढ़े पांच लाख रुपयों से भरा थाळ लिए खड़ा रहा, लेकिन ऐन वक्त पर दामाद ने किया ऐसा की बराती-घरातियों रह गए दंग

झुंझुनूं. टीटनवाड़ गांव में एक शादी समारोह में ससुर साढ़े पांच लाख रुपए से भरा थाळ दामाद के सामने लिए खड़ा रहा और दामाद कहता रहा कि उन्हें दहेज नहीं चाहिए।
2 min read
Google source verification
jhunjhunu latest news

ससुर साढ़े पांच लाख रुपयों से भरा थाळ लिए खड़ा रहा, लेकिन ऐन वक्त पर दामाद ने किया ऐसा की बराती-घरातियों रह गए दंग

झुंझुनूं. टीटनवाड़ गांव में एक शादी समारोह में ससुर साढ़े पांच लाख रुपए से भरा थाळ दामाद के सामने लिए खड़ा रहा और दामाद कहता रहा कि उन्हें दहेज नहीं चाहिए। 29 जनवरी को गांव के विक्रमसिंह की पुत्री ज्योति कंवर की शादी थी। बारात डीडवाना के बगतपुरा से पहुंची।खूब नाच-गाना और धूम धड़ाका हुआ।

परंतु जब फेरे होने के बाद लड़की ज्योति के पिता दहेज के रूप में पांच लाख 51 हजार रुपए से भरा थाळ लेकर दामाद जेठूसिंह के पास पहुंचा तो दहेज के रूप में यह राशि लेने से मना कर दिया।
अंत में एक रुपया नारियल देकर बेटी को विदा किया गया। विक्रमसिंह का दामाद जेठूसिंह आर्मी में एज्युकेशन हवलदार के पद पर कार्यरत है और इसके पिता जीवनसिंह गार्डकी प्राइवेट नौकरी करते हैं। ज्योति भी एमएससी कर चुकी और इसके पिता विक्रमसिंह प्राइवेट चालक की नौकरी करते हैं।

विज्ञान एवं आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रदर्शनी शुरू
नवलगढ़. गांव डूंडलोद की डूंडलोद पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय विज्ञान एवं आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े अनेक प्रकार के मॉडल्स व पेंंिन्टग्स को प्रदर्शित किया। कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थी द्वारा तैयार किए गए ड्रॉन के मॉडल तथा हाइड्रोलिक सिस्टम बेस्ड मॉडल्स को अतिथियों ने सराहा। विद्यार्थियो द्वारा बनाई गई गुरूकुल से मोडर्न स्कूल तक की अनुकृति की भी सराहना की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस अधीक्षक गौरव यादव से संवाद करते हुए पुलिस व लॉ से जुड़े अनेक सवाल जबाब किए। सचिव बीएल रणवा, निदेशक सुल्तान सिंह, राहुल रणवा आदि मौजूद थे।

बनगोठड़ी में जैविक खेती पर चर्चा
पिलानी. पसारी फाउंडेशन चिड़ावा परमवीर पीरू सिंह किसान क्लब एवं बेरी यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में जैविक खेती विषय पर परिचर्चा का आयोजन शनिवार को किया गया।
परिचर्चा में फाउंडेशन के मुख्य समन्यक डा. गणेश चेतीवाल ने जैविक कृषि के महत्व पर चर्चा करते हुए किसानों से इसे अपनाने के लिए कहा। खेती से जुड़ी जानकारी दी तथा नवाचार के बल पर उन्नत पैदावार से अपनी आय बढ़ाने से जुड़ी जानकारी दी।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग