1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझूनं की नई जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने किया बड़ा वादा, बताया किस पर रहेगा ज्यादा फोकस

Jhunjhunu BJP New President: राजस्थान के झुंझुनूं में बीजेपी ने पहली बार जाट समाज की महिला को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जानिए नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष क्या बोलीं?

less than 1 minute read
Google source verification
Harshini-Kulhari-1

हर्षिनी कुल्हरी। फोटो: सोशल

Harshini Kulhari : झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं में बीजेपी ने पहली बार जाट समाज की महिला को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी आलाकमान ने जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी को झुंझुनूं से जिलाध्यक्ष बनाया है। बीजेपी की नई जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी के पूर्व सांसद नरेन्द्र कुमार की ​​बहू है।

झुंझुनूं में वैसे तो कई दावेदार जिलाध्यक्ष की दौड़ में थे। लेकिन, हर्षिनी कुल्हरी को गुटबाजी से दूर रहने का फायदा मिला। हर्षिनी खुद भी बीजेपी पार्टी के हर छोटे बड़े कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। ऐसे में बीजेपी आलाकमान ने हर्षिनी पर विश्वास जताया।

क्या बोलीं नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष

प्रश्न: क्या प्राथमिकता रहेंगी?
उत्तर:
पार्टी में सभी को साथ लेकर चलूंगी। वैसे तो हर वर्ग मेरी प्राथमिकता रहेगी लेकिन महिलाओं व यूथ पर ज्यादा फोकस रहेगा।

प्रश्न: पार्टी में गुटबाजी भी है, चुनावों में यह बात सामने भी आ चुकी, इसे कैसे दूर करेंगी?
उत्तर:
मैं अभी जिला प्रमुख हूं, सातों विधानसभा क्षेत्रों में बराबर विकास करवा रही हूं, आगे भी मेरे लिए सभी सातों क्षेत्र बराबर रहेंगे।

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने पूर्व सांसद की बहू हर्षिनी कुल्हरी को झुंझुनूं से क्यों बनाया जिलाध्यक्ष? पढ़ें इनसाइड स्टोरी

प्रश्न: पहली बार महिला को बनाया है, पहली बार जाट समाज को यह पद दिया है, इसे कैसे देख रही हैं?
उत्तर:
महिलाओं को ज्यादा संख्या में जोड़ेंगे। मैं तो सभी जातियों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती हूं।

प्रश्न: जिलाध्यक्ष बनाने का श्रेय किसे देंगी?
उत्तर:
पार्टी के हर कार्यकर्ता को श्रेय है। वैसे प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मेरे ऊपर विश्वास किया है। नई टीम बनाकर सभी को सक्रिय किया जाएगा।


यह भी पढ़ें

राजस्थान में BJP के 4 नए जिलाध्यक्ष घोषित, 3 जगह महिलाओं को सौंपी कमान; धौलपुर में राजवीर बने जिलाध्यक्ष


यह भी पढ़ें

राजस्थान के 19 जिलों में बनेगी अरावली की ग्रीन वॉल, खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

Story Loader