5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फुटपाथ निर्माण का मामला पहुंचा मंत्री तक

फुटपाथ व्यक्ति विशेष के फायदे के लिए बनाया गया है।इसके अलावा जेपी जानू स्कूल से पीरूसिंह सर्किल व जिला परिषद से सेन्ट्रल स्कूल तक बनाए डिवाइडर तथा कचरा संग्रहण के लिए खरीदी बॉल्टियों की जांच करवाने की मांग की है।
less than 1 minute read
Google source verification
jhunjhunu

jhunjhunu

झुंझुनूं. पार्षदों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने बुधवार को कलक्टर के मॉर्फत स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल को ज्ञापन भेजकर नगरपरिषद में हुए विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। ज्ञापन में मण्डावा सर्किल से स्वर्ण जयंती स्टेडियम गेट के पास बने एक कॉम्पलेक्स तथा वहां तक बने फुटपाथ की जांच करवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि फुटपाथ का आमजन के लिए कोई उपयोग नहीं हो रहा। बीच में कई जगह अवरोधक भी हैं। यह फुटपाथ व्यक्ति विशेष के फायदे के लिए बनाया गया है।इसके अलावा जेपी जानू स्कूल से पीरूसिंह सर्किल व जिला परिषद से सेन्ट्रल स्कूल तक बनाए डिवाइडर तथा कचरा संग्रहण के लिए खरीदी बॉल्टियों की जांच करवाने की मांग की है।इसके अलावा सफाई कर्मचारियों को घरेलू कार्य करवाने, एयर कंडीशनर खरीद में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जुल्फीकार खोखर, पार्षद नगमा बानो, मो. असलम, समीना बानो, पूनम चंद, अजमत अली, प्रदीप कुमार सैनी, बसरा, मो. तोफीक, ए. जब्बार फुलका शामिल रहे।


कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं-सभापति


इस संबंध में नगरपरिषद सभापति सुदेश अहलावत ने कहा कि कांग्रेस के पास निराधार, बेबुनियाद आरोप लगाने के अलावा दूसरा कोई मुद्दा बचा नहीं है। शहर के विकास के मुद्दे पर चर्चा के लिए हमेशा तैयार हैं।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग