5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह थानेदार क्यों डरता है मोबाइल से

अपराधियों में डर व आमजन में विश्वास का पाठ पढाने वाली पुलिस मोबाइल से खोफ खाए बैठी है। आलम ये है कि पुलिस थाने में मोबाइल लाने पर रोक लगा दी गई है। ये अजीबो गरीब फरमान झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ पुलिस ने लिया है। अब कोई भी आम व्यक्ति मोबाइल लेकर पुलिस थाने में प्रवेश नहीं कर सकेगा। बात भले ही गले नहीं उतर रही हो, मगर पुलिस थाने के अन्दर दीवार पर चस्पा नोटिस ये कड़वी हकीकत बयां कर रहा है।
2 min read
Google source verification
jhunjhunu news

यह थानेदार क्यों डरता है मोबाइल से

यह थानेदार क्यों डरता है मोबाइल से

महावीर टेलर
नवलगढ़. अपराधियों में डर व आमजन में विश्वास का पाठ पढाने वाली पुलिस मोबाइल से खोफ खाए बैठी है। आलम ये है कि पुलिस थाने में मोबाइल लाने पर रोक लगा दी गई है। ये अजीबो गरीब फरमान झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ पुलिस ने लिया है। अब कोई भी आम व्यक्ति मोबाइल लेकर पुलिस थाने में प्रवेश नहीं कर सकेगा। बात भले ही गले नहीं उतर रही हो, मगर पुलिस थाने के अन्दर दीवार पर चस्पा नोटिस ये कड़वी हकीकत बयां कर रहा है।
जानकारी के अनुसार नवलगढ़ पुलिस थाने में आम आदमी हो या फिर कोई फरियादी उसे पुलिस थाने के मुख्यद्वार पर तैनात पुलिस कर्मी मोबाइल को गेट पर ही रखवा लेता है। इसके बाद ही थाने के अन्दर जाने दिया जाता है। स्थिति ये है कि मीडिया कर्मियों को भी काफी टोकाटाकी के बाद ही मोबाइल अन्दर लेकर जाने दिया जाता है। पुलिस थाने का यह अनोख फरमान लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

तीन माह से लागू है फरमान
जानकारी के अनुसार पुलिस थाने में यह नया फरमान सीआइ महावीर सिंह के आने के बाद से लागू हुआ है। करीब तीन-चार माह से पुलिस थाने के अन्दर किसी को भी मोबाइल ले जाने नहीं दिया जा रहा है। इससे पहले पुलिस थाने में मोबाइल ले जाने पर कोई रोकटोक नहीं थी।

पुलिस वालों के लिए छूट!
पुलिस थाने में भले ही आम आदमी व फरियादियों पर मोबाइल अन्दर ले जाना मना हो, लेकिन पुलिस कर्मियों के लिए इसमें छूट है। पुलिस कर्मी पुलिस थाने के अन्दर जितनी भी देर रहे उसके साथ मोबाइल रहता है।

गोपनीयता भंग होने का डर
इस संबंध में बात की गई तो एक पुलिस कर्मी ने पुलिस थाने के अन्दर आम आदमी के मोबाइल लाने पर थाने की गोपनीयता भंग होने का हवाला दिया।

इनका कहना है-
ऐसा कोई नियम नहीं है, लेकिन थाने में कई लोग बिना कोई कारण आकर रिकोर्डिंग कर काम को प्रभावित करते हैं। मेरे चैम्बर में मोबाइल लाने के लिए मना है, थाने में ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है।
महावीर सिंह, थानाधिकारी नवलगढ़।


मैं पता करवाता हूं
मेरे ओर से इस तरह के कोई आदेश जारी नहीं किए गए है, थाने में ऐसा है तो पता करवाता हूं।
-गौरव यादव, एसपी झुंझुनूं।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग