6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पचलंगी में नील गाय को बचाने के चक्कर में तीन फीट तक उछली कार

पचलंगी में नील गाय को बचाने के चक्कर में तीन फीट तक उछली कारपचलंगी. सीकर-दिल्ली मेगा हाईवे सीकर व झ्ंाुझुनूं सीमा पर शनिवार देर रात सडक़ मार्ग पर अचानक आई नील गाय को बचाने के चक्कर में एक कार मुख्य सडक़ मार्ग से कई फीट तक उछलकर पास में बनी प्याऊ से जा टकराई। मामला दो थानों की सीमा का होने पर मौके पर पचलंगी व नीमकाथाना पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुसार गाड़ी में सवार राकेश सुनील, कपिल निवासी निजामपुर (हरियाणा ) चला की ओर से किसी शादी समारोह में जा कर आ रहे थे। कार में फंसे लोगों को आस- पास की ढाणियों के ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला।
2 min read
Google source verification
jhunjhunu news

पचलंगी में नील गाय को बचाने के चक्कर में तीन फीट तक उछली कार

पचलंगी में नील गाय को बचाने के चक्कर में तीन फीट तक उछली कार
पचलंगी. सीकर-दिल्ली मेगा हाईवे सीकर व झ्ंाुझुनूं सीमा पर शनिवार देर रात सडक़ मार्ग पर अचानक आई नील गाय को बचाने के चक्कर में एक कार मुख्य सडक़ मार्ग से कई फीट तक उछलकर पास में बनी प्याऊ से जा टकराई। मामला दो थानों की सीमा का होने पर मौके पर पचलंगी व नीमकाथाना पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुसार गाड़ी में सवार राकेश सुनील, कपिल निवासी निजामपुर (हरियाणा ) चला की ओर से किसी शादी समारोह में जा कर आ रहे थे। कार में फंसे लोगों को आस- पास की ढाणियों के ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

ज्वैलर्स की दुकान से जेवरात पार करने के आरोपितों का नहीं लगा सुराग
मुकुंदगढ़. कस्बे के मंडी इलाके में गणपति मार्केट में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से शनिवार शाम को दुकानदार को बातों में उलझाकर डेढ लाख रुपए से ज्यादा के जेवरात पार करने के आरोपितों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। थानाप्रभारी रामस्वरूप बराला ने बताया कि घटना के बाद रविवार को पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर नक्शा मौका रिपोर्ट तैयार की है। वहीं घटनास्थल के निकट दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के फुटेज भी एक्सपर्ट की मदद से डवलप करवाए जा रहे हंै। इसके अलावा पीडि़त दुकानदार व आस पास के अन्य दुकानदारों से भी पूछताछ कर आरोपितों के हुलिए व घटना के संबंध में अन्य जानकारी जुटाई गई है। उधर, वारदात की सूचना के बाद शनिवार शाम को पुलिस ने आरोपितों की तलाश में जिलेभर के अलावा समीप के सीकर जिले के बलारा और दादिया थाना क्षेत्र में नाकाबंदी भी करवाई। लेकिन आरोपित पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस ने पीडि़त दुकानदार सुरेश कुमार सोनी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच एचसी रामप्रताप को सौंपी गई है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग