
मुर्गी फार्म निर्माण के खिलाफ धरना जारी
मुर्गी फार्म निर्माण के खिलाफ धरना जारी
सूरजगढ़. थाना क्षेत्र के उरीका गांव में बनाए जा रहे मुर्गी फार्म के विरोध में ग्रामीणों का धरना व विरोध जारी है। गांव में चले धरने व विरोध प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के एसीपी महेश ठोलिया रविवार को धरना स्थल पहुंचे।इस दौरान लोगों ने मुर्गी फार्म बनने से होने वाली परेशानी से अवगत कराते हुए मदद की गुहार की। ग्रामीणों ने बताया कि हैचरी का निर्माण आबादी क्षेत्र व स्कूल के नजदीक किया जा रहा है। जिससे बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विरोध करने वालों में प्रधान अनिल कुमार, वेदपाल ठोलिया, लोकराम, मास्टर ईश्वरसिंह, विजेन्द्रसिंह, डॉ.सुरेश कुमार, बलवीर मिस्त्री, संदीप, रणवीर, चन्द्रभान, बुधराम, मांगेराम, सुभाष, नवीन उपस्थित रहे।
आज कुतुबपुरा आएंगे पूर्व विधायक अमराराम
चिड़ावा.कुतुबपुरा गांव में मुर्गी फार्म के विरोध में सोमवार सुबह दस बजे जनसभा होगी। जिसको किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक अमराराम संबोधित करेंगे। महेश धत्तरवाल ने बताया कि जनसभा में आंदोलन की आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। संघर्ष समिति ने रविवार को महापंचायत को लेकर आलमपुरा, बदनगढ़, चैनपुरा, आदि जगह जनसम्पर्क किया।
जयपहाड़ी में दूसरे दिन बंद मिला अटल सेवा केंद्र
बगड़. ग्राम पंचायत जयपहाड़ी के अटल सेवा केंद्र में पात्र व्यक्तियों को आबादी भूमि के पट्टे एवं भू-खंडहीन पात्रों को भू-खण्ड आवंटित करने के लिए 23 व 24 फरवरी को शिविर का आयोजन किया गया। जब 24 फरवरी को कालीपहाड़ी के ग्रामीण पंचायत भवन पहुंचे तो अटल सेवा केंद्र के ताला लटका हुआ मिला।
ग्रामीण मांगू सिंह शेखावत व अन्य ने बताया कि काली पहाड़ी के सार्वजनिक चौक पर सूचना चस्पा नहीं की गई। पात्र ग्रामवासियों को भ्रमित कर एक दिन में ही शिविर में खानापूर्ति कर पात्र व्यक्तियों को वंचित रखा गया।
इस पर नाराज कालीपहाड़ी के चौक में ग्रामीणों ने नाराज होकर नारेबाजी की। सरपंच विद्याधर ने बताया कि एक दिवसीय शिविर का आयोजन 23 फरवरी को किया गया था। पहले दो दिन का नोटिस आया था। उसके बाद वाट्सअप पर एक दिन का नोटिस आदेश आ गया।
जिसमें कुछ पंचायतों में 23 को शिविर लगा और कुछ पंचायतों में 24 को शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पंच कुलदीप सिंह शेखावत, बिजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, विनोद सिंह, महेंद्र सिंह, रंगपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
Updated on:
25 Feb 2019 01:12 pm
Published on:
25 Feb 2019 01:12 pm
