4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इ मित्रों पर लूट जारी

विभिन्न प्रमाण बनवाने वालों से निर्धारित दर से अधिक रुपए लेने वाले इ मित्रों के खिलाफ एक टीम ने बुधवार को नवलगढ़ में कार्रवाई कर जुर्माना लगाया। लेकिन जिला मुख्यालय पर सरे आम लूट का खेल जारी है।
2 min read
Google source verification
jhunjhunu

jhunjhunu

नवलगढ़/झुंझुनूं. राज्य सरकार की ओर से निर्धारित दर से अधिक रुपए वसूलने वाले इ मित्रों पर नकेल कसना शुरू कर दिया गया है। विभिन्न प्रमाण बनवाने वालों से निर्धारित दर से अधिक रुपए लेने वाले इ मित्रों के खिलाफ एक टीम ने बुधवार को नवलगढ़ में कार्रवाई कर जुर्माना लगाया। लेकिन जिला मुख्यालय पर सरे आम लूट का खेल जारी है। इ मित्र संचालक दस गुना तक ज्यादा दाम वसूल रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही कहें या मिलीभगत। कारण चाहे कुछ भी हो, लेकिन युवा व बेरोजगार इ मित्रों पर लुट रहे हैं।

सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग नवलगढ़ की प्रोग्रामर विनोद कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मुकुन्दगढ़ व नवलगढ़ क्षेत्र के इ मित्रों का निरीक्षण किया। प्रोग्रामर विनोद कुमारी ने बताया कि दोनों नगरपालिका क्षेत्रों में कुल 58 इ मित्रों का निरीक्षण किया गया। जिनमें से केवल 10 इ मित्र केन्द्र ही नवीनतम रेट लिस्ट चस्पा के साथ राज्य सरकार की ओर से निर्धारित दरों पर कार्य करते हुए पाए गए। जांच के दौरान 36 इ मित्र केन्द्रों पर सेवाओं का शुल्क राज्य सरकार की ओर से निर्धारित दरों से अधिक वसूलना तथा नवीनतम रेट लिस्ट चस्पा नहीं होना पाया गया। वहीं, 12 इ मित्र केन्द्रों पर नवीनतम रेट लिस्ट नहीं पाई गई। उक्त 48 इ-मित्र केन्द्रों के खिलाफ विभागीय नियमानुसार ऑनलाइन ऐप्लिकेशन के माध्यम से एक हजार रुपए का जुर्माना वसूलने की कार्रवाईकी गई।


अलीससर में लगाया जुर्माना

अलसीसर. सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग अलसीसर की टीम ने इ-मित्र कियोस्क का निरीक्षण किया गया। टीम प्रभारी कार्यवाहक प्रोग्रामर सन्दीप सिहाग एवं सूचना सहायक महेन्द्र कुमार ने 16 इ-मित्र कियोस्क का निरीक्षण किया गया। जिसमें कियोस्क धारकों को रेट लिस्ट लगाकर निर्धारित रेट में कार्य करने के लिए पाबंद किया गया। इस दौरान 10 इ-मित्र कियोस्क पर अनियमितता पाए जाने पर जुर्माना लगाया गया।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग