4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट में सिंघाना टीम विजेता व तातीजा उपविजेता

क्रिकेट में सिंघाना टीम विजेता व तातीजा उपविजेताखेतड़ी. तातीजा में चल रही जय बाबा भैया क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को शाम समारोह पूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ग्यारसीलाल गुर्जर मुख्यअतिथि थे। अध्यक्षता चिरंजीलाल चौधरी ने की। चुन्नीलाल चनेजा, सहीराम बांशियाल, बंशीधर विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर अतिथियों ने विजेता टीम सिंघाना व उपविजेता टीम तातीजा को ट्रॉफी व नकद राशि पुरस्कार स्वरुप प्रदान की। इस अवसर पर सुभाष तातीजा, महेश रामेश्वरलाल, नरेश शर्मा, जयराम, राजू पहलवान सहित दर्जनों युवक मौजूद थे।
2 min read
Google source verification
jhunjhunu news

क्रिकेट में सिंघाना टीम विजेता व तातीजा उपविजेता


क्रिकेट में सिंघाना टीम विजेता व तातीजा उपविजेता
खेतड़ी. तातीजा में चल रही जय बाबा भैया क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को शाम समारोह पूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ग्यारसीलाल गुर्जर मुख्यअतिथि थे। अध्यक्षता चिरंजीलाल चौधरी ने की। चुन्नीलाल चनेजा, सहीराम बांशियाल, बंशीधर विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर अतिथियों ने विजेता टीम सिंघाना व उपविजेता टीम तातीजा को ट्रॉफी व नकद राशि पुरस्कार स्वरुप प्रदान की। इस अवसर पर सुभाष तातीजा, महेश रामेश्वरलाल, नरेश शर्मा, जयराम, राजू पहलवान सहित दर्जनों युवक मौजूद थे।
आबूसर का बास में वॉलीबाल प्रतियोगिता आज से
झुंझुनूं. रॉयल इण्डियन ह्यूमन सोसायटी की ओर से शनिवार को ग्राम आबूसर का बास में नशामुक्ति शिविर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू होगी।संस्था अध्यक्ष विजय हिन्द जालिमपुरा ने बताया कि इस दौरान बीकानेर औषधालय की ओर से नशा छुड़ाने के लिए निशुल्क दवा एवं परामर्श दिया जाएगा। महासचिव और आयोजन प्रभारी प्रवीण झाझडिय़ा ने बताया कि मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक ममता सारस्वत होंगी।विशिष्ट अतिथि एमडी चौपदार, शिवकरण जानू, पृथ्वी, आबूसर सरपंच रणवीर खालिया होंग।
जीवनी इंटरनेशनल में क्रिकेट मुकाबला आज
चिड़ावा. सिंघाना रोड पर अडूका के पास संचालित जीवनी इंटरनेशनल की क्रिकेट एकेडमी में शनिवार सुबह नौ बजे क्रिकेट मैच होगा। संस्था सचिव भगवती मील ने बताया कि मैच की विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। मैच में महालक्ष्मी ज्वैलर्स व कीवी स्पोट्र्स का भी सहयोग रहेगा। प्रशासन की टीम की कप्तानी तहसीलदार सुरेश कुमार हरसोलिया करेंगे।
धरने पर बैठे ग्रामीण बोले, सडक़ बनाओ
झुंझुनंू. बाकरा गैस प्लांट के सामने बाकरा मोड़ से लेकर तोगड़ा स्वरूपसिंह तक सडक़ निर्माण की मांग को लेकर चल रहा धरना तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। संघर्ष समिति संयोजक विजेंद्र मील ने बताया कि सडक़ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। धरने को बबलु चौधरी, तोगड़ा कला सरपंच संजीव कुमार, बाकरा सरपंच बबीता खीचड़, अजाड़ीकला सरपंच ओमवती, उदावास सरपंच सुशीला देवी समेत अनेक लोगों ने समर्थन दिया है। धरने में विजेंद्र मील, मुकेश गुर्जर, राजेंद्र सिहाग, नरेंद्र गोदारा, कपिल जाखड़, श्रीचंद समेत अनेक लोग शामिल हुए।
दूध के बकाया भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन
झुंझुनूं. दुग्ध अवशीतन केंद्र पर किसानों ने दूध के बकाया रुपए देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं बकाया भुगतान के लिए महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति तोगड़ा कला की ओर से प्रभारी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया कि दुग्ध का भुगतान बकाया चल रहा है।
सहायक निदेशक ने किया प्रतापुरा स्कूल का निरीक्षण
झुंझुनूं. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की सहायक निदेशक शारदा ढाका ने शुक्रवार को राउमावि प्रतापपुरा का आकस्मिक निरीक्षण कर भौतिक व शैक्षिक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नामांकन, परीक्षा परिणाम, स्वच्छता, शौचालय सुविधा, बिजली पानी की सुविधा, कक्षाकक्ष, पुस्तकालय, आइसीटी लैब, एसआइक्यूइ से सम्बंधित गतिविधियां, ग्रीन बोर्ड, विद्यार्थी अभिभावक उपस्थिति की जानकारी हासिल कर नामांकन वृद्धि व परीक्षा परिणाम उन्नयन के और अधिक प्रयास करने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य कमलेश तेतरवाल स्कूल की वार्षिक योजना से अवगत कराया। समसा आरपी मनोज झाझडिय़ा व डीइओ माध्यमिक मुख्यालय के वरिष्ठ सहायक कपिल देव बुरडक़ भी निरीक्षण दल में शामिल थे। इस अवसर पर एसडीएम सदस्य नरेंद्र खटकड़, एसएमसी अध्यक्ष कन्हैयालाल, श्यामसुंदर शर्मा, रोहिताश मीणा, जगतसिंह, शीशराम, सुशीला, अभिलाषा, आशा, सीमा, सुमिता, संतोष, शकुंतला, पवन कुमार, ओमसिंह, रामु आदि उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग